logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जिन खेलों में उतरेगा भारत, उनमें कितने मेडल जीते हैं?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारतीय एथलीट्स 8 स्पोर्ट्स इवेंट्स में उतरेगा। आइए जानते हैं इन इवेंट्स में भारत ने कितने मेडल जीते हैं।

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा, Photo Credit: Wanda Diamond League

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में 23 जुलाई से कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) का आयोजन होना है। CWG 2026 के लिए भारत 126 खिलाड़ियों का दल भेज रहा है। देश के समान्य (एबल-बॉडीड) एथलीट बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, जूडो, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक, ट्रैक साइकिलिंग, लॉन बॉल्स और स्विमिंग में मेडल के लिए उतरेंगे। नेटबॉल और 3x3 बास्केटबॉल इवेंट में कोई सामन्य भारतीय एथलीट हिस्सा नहीं लेगा।

 

इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 ही स्पोर्ट्स इवेंट हों रहे हैं। शूटिंग, रेसलिंग, बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसे खेलों को बाहर रखा गया है। इन खेलों में भारत मजबूत है और बड़ी संख्या में CWG मेडल जीतते रहा है। CWG 2026 में इन खेलों के नहीं होने से भारत के खाते में कम मेडल आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि जिन 8 स्पोर्ट्स इवेंट्स में भारतीय एथलीट्स उतरेंगे, उसमें भारत ने कितने CWG मेडल जीते हैं।

 

यह भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा से लेकर मीराबाई तक... CWG में गोल्ड जीत सकते हैं ये भारतीय एथलीट्स

वेटलिफ्टिंग से है आस

भारत ने वेटलिफ्टिंग में अब तक 133 CWG मेडल जीते हैं। इनमें 46 गोल्ड, 51 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज शामिल हैं। वेटलिफ्टिंग टीम 2018 CWG और 2022 CWG दोनों में मेडल टैली में टॉप पर रही है। भारतीय लिफ्टर्स ने 2018 में 9 मेडल और 2022 में 10 मेडल जीते थे। इस बार भी वेटलिफ्टिंग टीम से बड़ी संख्या में मेडल की आस है। टीम की अगुवाई ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू करेंगी। मीराबाई CWG 2026 में 48 किग्रा वर्ग में उतरेंगी। उन्होंने अपने CWG करियर में 2 गोल्ड और 1 सिल्वर जीता है। उनके साथ 2022 CWG की मेडलिस्ट बिंदिया रानी देवी (58 किग्रा) और हरजिंदर कौर (69 किग्रा) से भी मेडल की उम्मीदें हैं।

 

पुरुषों में लवप्रीत सिंह भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। उन्होंने पिछले एडिशन में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। ऋषिकांत सिंह (60 किग्रा), अजय बाबू (79 किग्रा) और दिलबाग सिंह (94 किग्रा) पहली बार CWG में उतरेंगे। ग्लास्गो में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताएं 26 से 30 जुलाई तक आयोजित होंगी।

 

यह भी पढ़ें: तीरंदाजी वर्ल्ड कप: धीरज और कीर्ति हारे, ब्रॉन्ज मेडल हाथ से फिसला

एथलेटिक्स और बॉक्सिंग में भी आएंगे मेडल

CWG 2026 में एथलेटिक्स और बॉक्सिंग में भी ज्यादा मेडल की उम्मीदें रहेंगी। एथलेटिक्स में भारत ने 36 CWG मेडल जीते हैं। वहीं बॉक्सिंग में 44 मेडल आए हैं। एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा, प्रवीण चित्रवेल, देव मीणा, मुरली श्रीशंकर और पारुल चौधरी जैसे एथलीट्स मेडल दिला सकते हैं। बॉक्सिंग की बात करें तो प्रीति पवार, जैस्मिन लंबोरिया, लवलीना बोरगोहेन और प्रिया जैसी महिला खिलाड़ी कमाल कर सकती हैं।

और किन खेलों में भारत ने जीते हैं मेडल?

भारत ने जूडो में 11 CWG मेडल जीते हैं। हालांकि एक बार भी गोल्ड जीतने में कामयाब नहीं हो पाया है। अभी तक 5 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज आए हैं। भारतीय एथलीट्स ने आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में 3, लॉन बॉल्स में 2 और स्विमिंग में 1 मेडल जीता है। इन खेलों में भी एक भी गोल्ड नहीं आया है। भारत ट्रैक साइकिलिंग में अब तक कोई मेडल नहीं जीत पाया है।

Related Topic:#Commonwealth Games

और पढ़ें