logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तीरंदाजी वर्ल्ड कप: देश के लिए गोल्ड लाने वाले ज्योति और ऋषभ हैं कौन?

ज्योति सुरेखा वेनाम और ऋषभ यादव की जोड़ी ने कमाल किया है। अमेरिका में हुए मिक्स कंपाउंड टीम के मुकाबले में इस जोड़ी ने जीत हासिल की है। पढ़ें रिपोर्ट।

Rishabh Yadav and Jyoti Surekha Vennam

ऋषभ यादव और ज्योति सुरेखा वेनाम। (Photo Credit: X/World Archery)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ज्योति सुरेखा वेनाम और ऋषभ यादव की जोड़ी ने तीरंदाजी वर्ल्डकप 2025 में कमाल किया है। भारतीय खिलाड़ियों की मिक्स कंपाउंड टीम ने शनिवार को कड़े फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे के दिग्गज खिलाड़ी हुआंग आई-जौ और चेन चिह लुन को 153-151 से हरा दिया है। स्टेज 1 में स्वर्ण पदक के साध भारत की शुरुआत हुई है। 

ज्योति सुरेखा वेनाम और ऋषभ यादव की जोड़ी ने पहली और दूसरी सीरीज 37-38 और 38-39 से गंवा दी लेकिन तीसरे सेट में जोरदार वापसी करते हुए दो 10 और एक इनर 10 की बदौलत 39-38 से जीत हासिल की। भारतीय जोड़ी ने चौथी और निर्णायक सीरीज आसानी से 39-36 से जीतकर कुल स्कोर 153-151 कर लिया।

 

ज्योति और ऋषभ ने शुक्रवार को स्लोवेनिया को हराकर भारत के लिए तीसरा पदक पक्का किया था। क्वालीफिकेशन में पांचवें स्थान पर रही भारतीय जोड़ी ने पहले दौर में स्पेन (156-149) को, क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क (156-154) को तथा सेमीफाइनल में स्लोवेनिया (159-155) को हराया था। 

यह भी पढ़ें: IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा PBKS का घमंड, SRH की ऐतिहासिक जीत

ऋषभ यादव और ज्योति सुरेखा। (Photo Credit: SAI)

यह भी पढ़ें: आतिशी शतक ठोकने के बाद अभिषेक ने निकाली पर्ची, उसमें लिखा क्या था?


ज्योति सुरेखा वेनाम और ऋषभ यादव हैं कौन?

ज्योति सुरेखा वेनाम

ज्योति सुरेखा वेनाम भारतीय महिला तीरंदाज हैं। कंपाउंड तीरंदाजी में अपनी उपलब्धियों के लिए वह जानी जाती हैं। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की रहने वाली ज्योति ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।उन्होंने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2021 में महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्हें 3 बार सिल्वर मेडल मिल चुका है। एशियन गेम्स 2023 में उन्हें व्यक्तिगत, मिक्स्ड और महिला टीम स्पर्धा में 3 स्वर्ण पदक मिल चुके हैं। साल 2017 में तीरंदाजी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार मिल चुका है।

ऋषभ यादव

ऋषभ यादव हरियाणा के गुरुग्राम से हैं। वह कंपाउंड तीरंदाजी के लोकप्रिय खिलाड़ियों में शुमार हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने एशिया कप 2022 में व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीता था। 36वें राष्ट्रीय खेल 2022 में व्यक्तिगत कंपाउंड राउंड में स्वर्ण पदक जीता था। अब उन्होंने तीरंदाजी विश्व कप स्टेज-1, 2025 में ज्योति सुरेखा वेनाम के साथ मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है। (इनपुट: भाषा)


और पढ़ें