भारत की अंडर-15 मुक्केबाजों ने शनिवार (9 मई) को एशियन बॉक्सिंग अंडर-15 और अंडर-17 चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ वजन वर्गों के फाइनल में जगह बना ली। यह चैंपियनशिप ताशकंद में हो रही है।
अक्षिता ने 30–33 किग्रा वर्ग में कजाखस्तान की अयाजान मरात के खिलाफ RSC (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से शानदार जीत दर्ज की। अंजी (37 किग्रा) ने उज्बेकिस्तान की सरविनोज रिस्कुलोवा पर 5-0 की एकतरफा जीत के साथ भारत का शानदार प्रदर्शन जारी रखा, जबकि सोनिया (40 किग्रा) ने भी कजाकिस्तान की डायना मेंडिगारायेवा के खिलाफ 5-0 की जबरदस्त जीत हासिल की।
यह भी पढ़ें: 'झुकाने की ताकत नहीं किसी तलवार में...' WFI संग विवाद के बीच बोलीं विनेश फोगाट
ये खिलाड़ी भी फाइनल में पहुंचीं
तन्वी ने 43 किग्रा वर्ग में कजाखस्तान की सेजिम नूरलुबेक के खिलाफ RSC से जीत हासिल की। हंसिका अत्री (46 किग्रा) ने कोरिया की युहुई चेओन को RSC से हराया। सुनैना (58 किग्रा) ने भी कजाखस्तान की अर्दक अब्दिखान पर RSC से जीत दर्ज की। भूमिका ने 61 किग्रा वर्ग में चीनी ताइपे की चियाओ-यिंग चांग के खिलाफ RSC से जीत हासिल की। तन्वी (64 किग्रा) ने कजाखस्तान की यास्मीन जौतखानोवा को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
यह भी पढ़ें: चेस खिलाड़ी को नहीं मिली टूर्नामेंट जीतने की पुरस्कार राशि, सरकार से मांगी मदद
सेमीफाइनल में हारीं 5 मुक्केबाज
भारत को सेमीफाइनल में कुछ निराशा भी हाथ लगी। 35 किग्रा वर्ग में जिया कड़ी टक्कर के बावजूद किर्गिस्तान की मलिका मोल्दोगाजिवा से 1-4 से हार गईं। खुशी राणा 49 किग्रा में उज्बेकिस्तान की जेबिनिसो अब्दुल्लायेवा से 0-5 से हार गईं, जबकि कनिश्का (52किग्रा) भी कजाखस्तान की सामल टोलेपबर्गेन से 0-5 से हार गईं। आश्वी (67 किग्रा) कजाखस्तान की नर्गुल साखी से RSC से पराजित हो गईं, जबकि मानवी (70 किग्रा से अधिक) उज्बेकिस्तान की जहरो डेनियोरोवा से 0-5 से हार गईं।