भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून को खेला गया। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इस मैच में टीम इंडिया ने बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसे अफगानिस्तान की टीम हासिल नहीं कर पाई। इसी वजह से भारत ने यह मुकाबला 170 रन से जीत लिया और साथ ही सीरीज पर भी कब्जा कर लिया।ट
गौरतलब है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला ODI 13 जून को खेला गया था, जिसे भारत ने 7 विकेट से जीता था। दोनों टीमों के बीच तीसरा ODI 17 जून को होना है। दूसरे ODI में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें: किस विवाद में घिरे तिलक वर्मा-मोहम्मद सिराज, क्यों जारी हुआ कानूनी नोटिस?
भारत की पारी
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत थोड़ी धीमी रही लेकिन धीरे-धीरे टीम ने रफ्तार पकड़ ली। भारत की तरफ से शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों में 154 रन बनाए। वहीं ईशान किशन ने भी जबरदस्त पारी खेली और 79 गेंदों में 125 रन ठोक दिए। इन दोनों की बेहतरीन पारियों की बदौलत टीम इंडिया 400 रन का आंकड़ा पार कर गई। हालांकि पूरी टीम 49.5 ओवर में 402 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: ईशान किशन ने ODI में पूरे किए 1000 रन, बाल-बाल बचा धोनी का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने भी शानदार गेंदबाजी की। नांगेयालिया खरोटी ने 4 विकेट लिए, जबकि राशिद खान ने 3 विकेट झटके। एएम गजनफर और मोहम्मद सलीम सफी को 1-1 विकेट मिला। वहीं प्रिंस यादव रनआउट हुए थे।
अफगानिस्तान की पारी
अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने छोटी-छोटी लेकिन अहम साझेदारियां भी कीं। हालांकि तीसरा विकेट गिरने के बाद उनके बल्लेबाज अपनी पारी को संभाल नहीं पाए और लगातार विकेट गिरते चले गए। दूसरी तरफ रहमत शाह क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने 89 गेंदों में 79 रन बनाए। सेदिकुल्लाह अटल ने भी 50 गेंदों में 42 रन जोड़े। पूरी अफगानिस्तान टीम 44.3 ओवर में 232 रन पर ऑलआउट हो गई। इसी वजह से भारत ने यह मैच 170 रन से जीत लिया।
दूसरी तरफ भारतीय गेंदबाज पूरे रंग में दिखे। अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़ ने 3-3 विकेट झटके। प्रिंस यादव को 2 विकेट मिले, जबकि वॉशिंगटन सुंदर के खाते में 1 विकेट आया। वहीं दरवेश रसूली को रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।