logo

ट्रेंडिंग:

U19 WC: भारत ने सेमीफाइनल में AFG को रौंदा, अब इंग्लैंड से होगी खिताबी जंग

भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को धो दिया है। टीम इंडिया के सामने 311 रन का टारगेट था, जिसे उसने 53 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

Ayush Mhatre U19 World Cup

शॉट खेलते आयुष म्हात्रे, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टीम इंडिया ने ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में धमाकेदार एंट्री ली है। बुधवार (4 फरवर) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आयुष म्हात्रे ब्रिगेड ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंद दिया है। अफगानिस्तान ने 311 रन का विशाल टारगेट सेट किया था, जिसे भारतीय टीम ने 41.1 ओवर में ही बेहद आसानी से हासिल कर लिया। इस टूर्नामेंट के इतिहास में टीम इंडिया का यह सबसे सफल रन चेज रहा।

 

भारत की जीत में आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी और म्हात्रे ने अहम भूमिका निभाई। ओपनर जॉर्ज ने 104 गेंद में 115 रन की यादगार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 2 छक्के लगाए। भारतीय टीम जब लक्ष्य से महज 11 रन दूर थी, तब वह आउट हुए। उनके जाने के बाद विहान मल्होत्रा (नाबाद 38 रन) और पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के हीरे रहे वेदांत त्रिवेदी (नाबाद 5 रन) ने आसानी से टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। अफगानिस्तान को जॉर्ज और वैभव को पारी की शुरुआत में जीवनदान देना महंगा पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: जिद की कीमत चुकाएगा पाकिस्तान, भारत के खिलाफ नहीं खेला तो 2300 करोड़ डूबेंगे?

वैभव सूर्यवंशी ने दिलाई तूफानी शुरुआत

नॉक आउट मुकाबले में बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने आतिशी शुरुआत दिलाई। 22 रन पर मिले जीवनदान का फायदा उठाकर वैभव ने 24 गेंद में फिफ्टी ठोक टोन सेट किया। उन्होंने जॉर्ज के साथ मिलकर 9.3 ओवर में 90 रन की साझेदारी की। वैभव 33 गेंद में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 68 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान म्हात्रे और जॉर्ज ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 114 रन जोड़े। 

 

भारत ने 25 ओवर में ही 200 का आंकड़ा पार कर लिया था। उसकी जीत आसान लग रही थी, तभी म्हात्रे 59 गेंद में 62 रन की तेज पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। लगा कि अफगानी टीम पलटवार करेगी लेकिन जॉर्ज ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने विहान के साथ तीसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। अब टीम इंडिया शुक्रवार को फाइनल में इंग्लैंड से टकराएगी। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया था।

 

यह भी पढ़ें: 10 चौके-छक्के... वैभव सूर्यवंशी का सेमीफाइनल में धमाल, 24 गेंद में ठोकी फिफ्टी

अफगान टीम की ओर से दो बल्लेबाजों ने लगाए थे शतक

इससे पहले अफगानिस्तान की ओर से फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई ने शतकीय पारियां खेली, जिससे टीम ने बड़ा टोटल खड़ा किया। फैसल शिनोजादा ने 93 गेंद में 110 रन बनाए। वह उजैरुल्लाह नियाजई ने 86 गेंद में नाबाद 101 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उजैरुल्लाह ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर अपना शतक पूरा किया था। हालांकि उनकी मेहनत पर पानी फिर गया।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap