logo

ट्रेंडिंग:

10 चौके-छक्के... वैभव सूर्यवंशी का सेमीफाइनल में धमाल, 24 गेंद में ठोकी फिफ्टी

विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में महज 24 गेंद अर्धशतक ठोक दिया है।

Vaibhav Suryavanshi vs Pakistan

शॉट खेलते वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: ICC

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने गदर काट दिया है। 14 साल के वैभव ने सिर्फ 24 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। वैभव की यह पारी उस समय आई है, जब टीम इंडिया इस नॉकआउट मुकाबले में 311 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी है। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव ने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाने के बाद चौथे ओवर में वहीदुल्लाह जादरान के खिलाफ 2 चौके और 1 छक्का लगाया।

 

वैभव ने वहीदुल्ला का अगले ओवर में भी स्वागत चौके और छक्के के साथ किया। उन्होंने इसके बाद अब्दुल अजीज को अपना शिकार बनाया। वैभव ने इस गेंदबाज की पहली दो गेंदों पर दो चौके लगाए। चौथी गेंद पर भी वैभव ने चौका ठोका और फिर आखिरी गेंद पर छक्का जमाकर 24 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 50 रन के आंकड़े तक पहुंचने में 10 बाउंड्रियां लगाई, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

 

ह भी पढ़ें: जिद की कीमत चुकाएगा पाकिस्तान, भारत के खिलाफ नहीं खेला तो 2300 करोड़ डूबेंगे?

वैभव को 14 रन पर मिला था जीवनदान

आरोन जॉर्ज के साथ मिलकर वैभव ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 4 ओवर में 31 रन बटोर लिए थे। वैभव ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर पंच किया। गेंद बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े उजैरुल्लाह नियाजई के पास गई, जो आसान कैच छोड़ बैठे। वैभव ने इस जीवनदान का फायदा उठाया और भारत को 6 ओवर के अंदर ही 50 के पार पहुंचा दिया।

 

यह भी पढ़ें: जिद की कीमत चुकाएगा पाकिस्तान, भारत के खिलाफ नहीं खेला तो 2300 करोड़ डूबेंगे?

63 रन बनाकर आउट

वैभव अर्धशतक जड़ने के बाद ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। वह पावरप्ले के आखिरी ओवर में नूरिस्तानी ओमरजई का शिकार बने। उन्होंने एक बार फिर छोटी गेंद पर अपना विकेट गंवाया। वैभव ने अपनी पारी में 33 गेंद का सामना किया और 206.06 के स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के निकले। उनका विकेट 90 के स्कोर पर गिरा।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap