logo

ट्रेंडिंग:

सेमीफाइनल में दो अफगानी बल्लेबाजों ने ठोके शतक, भारत को मिला 311 रन का टारगेट

अफगानिस्तान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत के सामने 311 रन का लक्ष्य रखा है। उसकी ओर से फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई ने शतकीय पारियां खेली।

Faisal Shinozada U19

फैसल शिनोजादा, Photo Credit: ICC/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में हो रहे इस बड़े मैच में अफगानिस्तान ने टास जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 310 रन का स्कोर खड़ा किया है। अफगानी टीम की ओर से फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई ने जोरदार शतकीय पारियां खेली है। 

 

फैसल शिनोजादा ने 93 गेंद में 110 रन बनाए। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतक ठोका। दाएं हाथ के इस टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ने आयरलैंड के खिलाफ पिछले मुकाबले में 163 रन की पारी खेली थी। सेमीफाइनल में फैसल शिनोजादा का बखूबी साथ देते हुए उजैरुल्लाह नियाजई ने 86 गेंद में नाबाद 101 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उजैरुल्लाह ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर अपना शतक पूरा किया।

 

यह भी पढ़ें: जिद की कीमत चुकाएगा पाकिस्तान, भारत के खिलाफ नहीं खेला तो 2300 करोड़ डूबेंगे?

विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने अच्छी शुरुआत की। उसकी ओपनिंग जोड़ी ने 53 रन की पार्टनरशिप बनाई। दीपेश ने खालिद अहमदजई (31) को विकेट के पीछे लपकवाकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद उस्मान सादात (39) और फैसल शिनोजादा के बीच 64 रन की साझेदारी हुई। इस पार्नरशिप पर कनिष्क ने ब्रेक लगाया।

 

अफगानिस्तान का स्कोर 24.1 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 117 रन हो गया था। उसका बड़े स्कोर तक पहुंचना मुश्किल लग रहा था लेकिन फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई ने शतक जड़ते हुए अफगानिस्तान को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी हुई, जिसने भारतीय गेंदबाजों को 20 से ज्यादा ओवरों तक सफलता से दूर रखा।

 

यह भी पढ़ें: जिद की कीमत चुकाएगा पाकिस्तान, भारत के खिलाफ नहीं खेला तो 2300 करोड़ डूबेंगे?

 

आरएस अंबरीश ने सबसे महंगे गेंदबाज रहे। उन्होंने 9 ओवर में 65 रन लुटाए और उन्हें कोई सफलता भी नहीं मिली। हेनिल पटेल भी खाली हाथ रहे। उन्होंने 10 ओवर में 56 रन खर्चे। खिलन पटेल ने 10 ओवर में 49 रन दिए। वह कंजूस रहे लेकिन उनके खाते में भी कोई विकेट नहीं था। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में 3 विकेट झटकने वाले कप्तान आयुष म्हात्रे ने 2 ओवर गेंदबाजी की और 14 रन दिए।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap