IND vs AUS 1st T20 Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले T20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस जीत गई है। कैनबरा के मनुका ओवल पिच पर दोनों टीमें भिड़ने के लिए तैयार हैं। एशिया कप में जला बिखेर रहे टीम इंडिया के लिए खुद को साबित करने की चुनौती है, वहीं अपने होम ग्राउंड में यह मैच ऑस्ट्रेलिया हारने के लिए तैयार नहीं है। कैप्टन सूर्य कुमार यादव और ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन मिशेल मार्श इस सीरिज के पहले मैच को जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी। यह भारत की मैदान पर पहली वापसी है। भारत का भी उत्साह बढ़ा है क्योंकि यह टीम सितंबर में एशिया कप 2025 की विजेता रही है।
मैच के अपडेट्स यहां पढ़ें:-
October 29, 15:25
97 रन, 1 विकेट का नुकसान, 9.4 ओवर पूरे, कमाल कर रहे सूर्या-गिल
कप्तान और उप कप्तान मिलकर धमाल मचा रहे हैं। अब तक अभिषेक शर्मा, सूर्या और गिल की मदद से भारत का स्कोर 97 तक पहुंच गया है। मैच महज कुछ मिनट में दोबारा रुक गया। सूर्य कुमार और गिल की विस्फोटक 62 रनों की साझेदारी कमाल कर रही है। दोनों खिलाड़ी पिच पर अच्छा खेलते नजर आए।
October 29, 15:01
बारिश के बाद मैच शुरू, 51 रन पर 1 विकेट, भारत का स्कोर
बारिश थम गई है। क्रीज पर सूर्य कुमार यादव और गिल हैं। सूर्यकुमार ने 9 गेंद पर 10 रन बनाए हैं, वहीं 12 गेंद खेलकर शुभमन गिल ने 22 रन जड़े हैं। पिच गीली है, इसलिए बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को दिक्कतें आ रहीं हैं। शुभमन गिल ने शानदार चौका जड़ा।
October 29, 14:16
बारिश की वजह से रुका ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत का मैच
कैनबरा के मनुका ओवल पिच पर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से खिलाड़ी रेस्ट रूम में लौट आए हैं। बारिश थमते ही दोबारा बैटिंग करने उतरेंगे। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने सिर्फ 43 रन देकर एक विकेट हासिल कर लिया है। अभिषेक शर्मा से इस मैच के लिए बेहद उम्मीद थी लेकिन वह असरदार नहीं रही। अब शुभमन गिल और सूर्य कुमार यादव पर भरोसा है।
October 29, 14:16
43 रन, 1 विकेट के नुकसान पर भारत
अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद भारत का स्कोर 43 पर पहुंच गया है। अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वाइस कैप्टन शुभमन गिल और कैप्टन सूर्य कुमार यादव पिच पर हैं। सूर्यकुमार ने 8 गेंदों पर 8 रन जड़े हैं, वहीं 8 गेंद खेलकर शुभमन गिल ने 16 रन बना लिया है। भारत का कुल स्कोर 43 है, एक विकेट के नुकसान पर। बारिश खेल बिगाड़ सकती है।
October 29, 14:12
4.2 ओवर का मैच, अब तक क्या हुआ?
हेज़लवुड की गेंद, सूर्यकुमार ने कोई रन नहीं लिया। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी और भारत की गेंदबाजी को देखते हुए, भारत को कम से कम 30-40 रन ज़्यादा बनाने होंगे। हेजलवुड, सूर्यकुमार को 134 किमी प्रति घंटा की तेज बाउंसर फेंक रहे हैं। सूर्या गेंद से बचने के लिए झुक गए। रैंप शॉट मारने की तैयारी थी, लेकिन शॉट नहीं खेला। हेजलवुड पावरप्ले में तीसरा ओवर डाल रहे हैं।
October 29, 14:08
अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट
अभिषेक शर्मा आउट हो गए हैं। उन्होंने 19 रनों की विस्फोटक पारी खेली, तेज खेलने की कोशिश की लेकिन कैच आउट हो गए। भारत के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।
October 29, 14:05
3 ओवर में 30 रन, भारत का शानदार प्रदर्शन
भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। अभिषेक शर्मा 13 गेंद खेलकर 19 रन जड़ चुके हैं, वहीं शुभमन गिल भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर बरस रहे हैं। उन्होंने 8 गेंद खेलकर 15 रन हासिल किए हैं। यह सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है।
October 29, 13:55
Ind vs Aus: पहला ओवर कैसा रहा?
अभिषेक शर्मा ने जोश हेजलवुड की पहली दो गेंदों को बीट करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। फिर सिंगल लेकर वापस आए और कवर के ऊपर से शानदार चौका जड़ दिया। ये शायद पहली बार है जब ऑस्ट्रेलिया के सामने अभिषेक आक्रामक अंदाज में हैं। दूसरी तरफ शुभमन गिल चुपचाप खेले। उनसे वनडे सीरीज़ में रन नहीं बने थे, अब यहां वह बनाने की तैयारी में है।