भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (4 जुलाई) खेला जाना है। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश में धुल गया था। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश के कारण इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सकी और मुकाबला रद्द हो गया। यह मैच भारतीय समयानुसार, रात 10 बजे से खेला गया था। दूसरा टी20 नए समय पर शुरू होने वाला है। आइए इस मैच से जुड़ी सभी जानकारियां आपको बताते हैं।
यह भी पढ़ें: 3 मैच में सिर्फ 6 रन, संजू सैमसन बढ़ा दबाव; दूसरे टी20 से होंगे बाहर?
IND vs ENG 2nd T20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
IND vs ENG 2nd T20 मैच कब से शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार, शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके आधे घंटे पहले यानी 9:30 बजे टॉस होगा।
IND vs ENG 2nd T20 मैच टीवी पर कहां दिखेगा?
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। दूसरे टी20 मुकाबले का टीवी पर लुत्फ उठाने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।
यह भी पढ़ें: 2015 का वह श्रीलंका टेस्ट टूर, जब दुनिया ने देखा भारतीय टीम का नया दौर
IND vs ENG 2nd T20 मैच मोबाइल पर कैसे देखें?
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच को मोबाइल पर सोनी लिव और जियोस्टार ऐप्प पर देखा जा सकता है। सोनी लिव और जियोहॉटस्टार के वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा? 15 साल के वैभव आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में बेंच पर रहे थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में भी नहीं खिलाया गया। दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने संकेत दिए हैं कि वैभव को ओल्ड ट्रैफर्ड में भी बाहर रखा जा सकता है।
इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग-XI की घोषणा कर दी है। जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने साकिब महमूद और ल्यूक वुड को रिप्लेस किया है। टंग अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे।
इंग्लैंड की प्लेइंग-XI: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डावसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग
भारत की संभावित प्लेइंग-XI:
संजू सैमसन
, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान),
तिलक वर्मा
, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती