IND vs ENG: लीड्स में इंग्लैंड ने मारी बाजी, भारत को 5 विकेट से हराया
इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को 5 विकेट से हरा दिया। मेजबान टीम ने बेन डकेट के शतक की मदद से 371 रन के टारगेट का आसानी से हासिल कर लिया।

लीड्स में जीत के बाद जश्न मनाते जो रूट और जेमी स्मिथ। (Photo Credit: England Cricket/X)
इंग्लैंड ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। इंग्लिश टीम ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 371 रन का टारगेट रखा था। मुकाबले के पांचवें दिन (24 जून) बगैर किसी नुकसान के 21 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मेजबान टीम की ओर से बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 149 रन बनाए। डकेट के ओपनिंग जोड़ीदार जैक क्रॉली ने 65 रन की पारी खेली। जो रूट 53 और जेमी स्मिथ 44 रन पर नाबाद लौटे। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा को एक सफलता मिली।
मैच के अपडेट्स यहां पढ़ें:-
Live Updates
June 24, 23:01
इंग्लैंड ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत
इंग्लैंड ने लीड्स टेस्ट में इतिहास रच दिया है। इंग्लिश टीम ने अपने टेस्ट इतिहास के दूसरे सबसे सफल रन चेज को अंजाम दिया है। भारत ने 371 रन का टारगेट था, जिसे मेजबान टीम ने 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
June 24, 22:45
इंग्लैंड जीत के करीब
इंग्लैंड की टीम ऐतिहासिक जीत के बेहद करीब है। लीड्स टेस्ट अपने नाम करने से मेजबान टीम महज 22 रन दूर है और उसके पास 5 विकेट शेष हैं। जो रूट और जेमी स्मिथ की जोड़ी क्रीज पर है। भारत ने नई गेंद ले ली है लेकिन इस मुकाबले को जीतने के लिए उसे चमत्कार की जरूरत है।
June 24, 22:02
इंग्लैंड की आधी टीम सिमटी
रवींद्र जडेजा ने बेन स्टोक्स का बड़ा विकेट झटक लिया है। स्टोक्स उन्हें लगातार रिवर्स स्वीप कर रहे थे लेकिन इस बार फंस गए। कप्तान शुभमन गिल ने शॉर्ट थर्ड पर आसान कैच लपका। 302 के स्कोर पर इंग्लैंड की आधी टीम सिमट गई है। स्टोक्स 33 रन बनाकर आउट हुए। 27 रन पर खेल रहे जो रूट का साथ देने जेमी स्मिथ आए हैं। इंग्लैंड जीत से अभी 69 रन दूर है। यहां से एक और विकेट जल्दी गिरता है तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
June 24, 21:41
भारत ने गंवाए तीनों रिव्यू
62वें ओवर की दूसरी गेंद पर जो रूट के खिलाफ LBW की बड़ी अपील हुई थी। अंपायर के मना करने के बाद भारतीय टीम ने रिव्यू की मांग की। रिप्ले में दिखा कि रवींद्र जडेजा की गेंद स्टंप्स के ऊपर से जा रही थी। भारत ने तीनों रिव्यू गंवा दिए हैं। इंग्लैंड का स्कोर 279/4 है।
June 24, 21:26
ब्रेक के बाद खेल शुरू
टी-ब्रेक के बाद आउटफील्ड गीला होने के कारण आखिरी सेशन शुरू में कुछ देरी हुई। धूप निकलने के बाद खेल शुरू हो गया है। बेन स्टोक्स और जो रूट बल्लेबाजी के लिए आ गए हैं। टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए गुच्छे में विकेट की दरकार है।
June 24, 20:55
इंग्लैंड को आखिरी सेशन में चाहिए 102 रन
बूंदा-बांदी के बीच हेडिंग्ले में टी-ब्रेक ले लिया गया है। इंग्लैंड का स्कोर 269/4 है। उसे जीत के लिए 102 रन की जरूरत है। जो रूट 14 और बेन स्टोक्स 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने बारिश के ब्रेक के बाद अच्छी वापसी की और 4 विकेट झटके। हालांकि टीम इंडिया अभी मुकाबले में पीछे है। उसे जीत दर्ज करने के लिए इस टेस्ट मैच के आखिरी सेशन में 6 विकेट चटकाने हैं। अगर भारतीय गेंदबाज रूट और स्टोक्स आखिरी सेशन की शुरुआत में आउट करने में सफल रहते हैं तो मौका बन सकता है।
June 24, 20:35
शार्दुल ने 2 गेंद में लिए 2 विकेट
शार्दुल ठाकुर ने बेन डकेट को चलता करने के बाद अगली ही गेंद पर हैरी ब्रूक को आउट कर दिया है। शार्दुल इस बार थोड़े भाग्यशाली रहे। डाउन दे लेग गेंद पर उन्हें यह विकेट मिला। विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने बेहतरीन कैच लपका। इंग्लैंड की पहली पारी में 99 रन बनाने वाले ब्रूक इस बार गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे। कप्तान बेन स्टोक्स अब बैटिंग करने आए हैं। इंग्लैंड का स्कोर 253/4 हो गया है। जो रूट 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
June 24, 20:31
शार्दुल ठाकुर ने झटका डकेट का बड़ा विकेट
शार्दुल ठाकुर ने बेन डकेट का बड़ा विकेट झटक लिया है। शतक जड़कर खेल रहे डकेट को उन्होंने कवर्स में खड़े जडेजा के हाथों लपकवाया। बेन डकेट 149 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
June 24, 19:45
प्रसिद्ध कृष्णा ने दिलाई दूसरी सफलता
प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड को दूसरे झटका दे दिया है। प्रसिद्ध ने पहले जैक क्रॉली को पवेलियन भेजा था। अब उन्होंने ओली पोप को चलता कर दिया है। इंग्लैंड का स्कोर 206/2 हो गया है। जो रूट बल्लेबाजी करने आए हैं। प्रसिद्ध ने लगातार ओवरों में विकेट लेकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है।
June 24, 19:34
आखिरकार गिरा पहला विकेट
भारतीय टीम को आखिरकार पहली सफलता मिल गई है। प्रसिद्ध कृष्णा ने यह लंबा इंतजार खत्म किया। उन्होंने गेंदबाजी अटैक पर आते ही जैक क्रॉली का विकेट चटका दिया है। 188 के स्कोर पर इंग्लैंड को पहला झटका लगा। क्रॉली 65 रन बनाकर स्लिप में लपके गए। क्रीज पर अब ओली पोप आए हैं।
June 24, 19:25
हेडिंग्ले में बारिश के बाद खेल शुरू
हेडिंग्ले में बारिश के कारण कुछ देर के लिए खेल रुक गया था। अब फिर से शुरू हो गया है। ब्रेक से पहले बेन डकेट ने अपना शतक पूरा किया है। वह 105 रन बनाकर खेल रहे हैं। जैक क्रॉली 61 रन पर नाबाद हैं। इंग्लैंड का स्कोर 184/0 है।
June 24, 18:39
क्रॉली का भी अर्धशतक पूरा
जैक क्रॉली ने भी फिफ्टी जड़ दिया है। वह 4 चौकों की मदद से 111 गेंद में इस मुकाम तक पहुंचे। दूसरे छोर से बेन डकेट भी डटे हुए हैं। दोनों ने 150 रन की ओपनिंग साझेदारी कर डाली है। इंग्लैंड आसान जीत की ओर बढ़ रहा है।
Zak Crawley gets to his 17th Test Match fifty 😍
— England Cricket (@englandcricket) June 24, 2025
Keep going Zak! 👏
🤝 @IGcom pic.twitter.com/iUPkTS0SbT
June 24, 18:17
लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू
लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। बेन डकेट और जैक क्रॉली क्रीज पर आ चुके हैं। गेंद जसप्रीत बुमराह के हाथ में है। भारतीय टीम को हर हाल में विकेट की तलाश है।
June 24, 17:33
लंच तक इंग्लैंड की स्थिति मजबूत
लीड्स टेस्ट पांचवें दिन लंच का वक्त हो गया है। इंग्लैंड का स्कोर बगैर किसी नुकसान के 117 रन है। बेन डकेट 64 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं जैक क्रॉली 42 रन पर नाबाद हैं। इंग्लैंड जीत से 254 रन दूर है। भारतीय टीम ने आज पहले सेशन में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन उसके हाथ सफलता नहीं लगी।
Lunch on Day 5 in Headingley
— BCCI (@BCCI) June 24, 2025
England 117/0 in the 4th innings, need 254 more runs
Scorecard ▶️ https://t.co/CuzAEnBkyu#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/w42IEN59CU
June 24, 17:16
इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार
बेन डेकट और जैक क्रॉली ने शतकीय साझेदारी कर डाली है। दोनों सलामी बल्लेबाज आसानी से रन बटोर रहे हैं। भारतीय टीम अब बैकफुट पर नजर आ रही है।
June 24, 16:49
डकेट ने जड़ा अर्धशतक
बेन डकेट ने अर्धशतक जड़ दिया है। बाएं हाथ के ओपनर डकेट ने महज 66 गेंद में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। इंग्लैंड मजबूती से लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। जैक क्रॉली 31 रन पर नाबाद हैं। इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 87 रन है।
June 24, 16:24
50 रन की हुई ओपनिंग साझेदारी
जैक क्रॉली और बेन डकेट जम गए हैं। दोनों के बीच 50 रन की ओपनिंग साझेदारी हो चुकी है। भारत को मैच पर अपनी पकड़ बनाने के लिए इस जोड़ी को जल्द-जल्द से तोड़ना होगा। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का पहला स्पेल समाप्त हो चुका है। अब प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर डाल रहे हैं।
June 24, 16:00
इंग्लैंड की सधी हुई शुरुआत
पांचवें दिन पहले आधे घंटे के खेल में इंग्लैंड के ओपनर्स ने भारतीय टीम को कोई मौका नहीं दिया है। जैक क्रॉली और बेन डकेट ने संभलकर खेलते हुए आज के पहले 5 ओवर में 15 रन बटोरे हैं। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज उनकी कड़ी परीक्षा ले रहे हैं लेकिन विकेट दूर नजर आ रहा है। इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 36 रन है।
June 24, 15:26
क्या कहते हैं आंकड़े?
अगर डेटा को देखें तो सबसे ज्यादा बार जहां 300+ के टारगेट को चेज किया गया है, वह लीड्स का ही मैदान है। लीड्स में कुल 4 बार 300+ चेज हुआ है और साउथ अफ्रीका के डरबन में 3 बार 300+ के लक्ष्य का पीछा सफलतापूर्व किया गया है।
June 24, 15:30
लीड्स से आई गुड न्यूज
मौसम का हाल फिलहाल यह है कि लीड्स की जो पिच कवर की गई थी, अब कवर्स हटा दिए गए हैं और बीच-बीच में सूरज भी निकल रहा है।
June 24, 15:26
KL राहुल को है जीत का भरोसा
भारतीय टीम के बल्लेबाज के एल राहुल ने आखिरी दिन का खेल शुरू होने से पहले जीत का भरोसा जताया है। राहुल ने कहा है, 'यह निश्चित है कि इस मैच का नतीजा आएगा। इंग्लैंड ने कहा भी था और उनका स्टाइल भी इसी ओर इशारा करता है। हमारे पास मौका है कि हम 10 विकेट ले सकें।'
KL Rahul remains confident of an India victory heading into the final day at Headingley 👊#ENGvIND | #WTC27
— ICC (@ICC) June 24, 2025
More 👉 https://t.co/BxEy3j7eje pic.twitter.com/rNuQIgOBNe
June 24, 13:45
भारत की दूसरी पारी
6 रन की लीड के साथ दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को चौथे ही ओवर में झटका लग गया था। पहली पारी में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, पहली पारी की कसर के एल राहुल ने इस पारी में पूरी की और शानदार शतक लगाया कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन सस्ते में जरूर आउट हुए लेकिन ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में भी शतक लगाकर इतिहास रच दिया। हालांकि, आखिर में करुण नायर और बाकी के पुछल्ले बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हो गए। नतीजा यह हुआ कि भारतीय टीम कुल 364 रनों पर ही सिमट गई और इंग्लैंड को लक्ष्य मिला कुल 371 रनों का।
यह भी पढ़ें- लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में शतक, पंत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
June 24, 13:40
इंग्लैंड की पहली पारी
भारतीय गेंदबाजों ने पहली पारी की शुरुआत में तो इंग्लैंड के विकेट जल्दी निकाल दिए थे लेकिन ओली पोप लंबा टिक गए थे। ओली पोप के 106 रन और हैरी ब्रुक के 99 रनों की बदौलत इंग्लैंड की टीम 465 रन तक पहुंच गई थी और भारत की लीड सिर्फ 6 रन की ही बची थी।
June 24, 13:35
भारत की पहली पारी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत के शतक की बदौलत कुल 471 रन बनाए थे। के एल राहुल ने भी 42 रनों की पारी खेली थी। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स और टंग को 4-4 विकेट मिले थे।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap