logo

मूड

ट्रेंडिंग:

15 साल की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड... जापान के पास है वैभव सूर्यवंशी जैसा टैलेंट

भारतीय टीम का सामना पहली बार जापान से हो रहा है। कम अनुभवी जापानी टीम के पास वैभव सूर्यवंशी जैसा टैलेंट है, जो महज 15 साल की उम्र में ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है।

Charlie Hara-Hinze Japan Cricketer

जापानी क्रिकेटर चार्ली हारा-हिन्जे, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय टीम इस समय जापान में है। टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 के लिए वहां पहुंची है। एशियाड में मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज 24 सितंबर को होगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम 28 सितंबर को सीधे क्वार्टर-फाइनल में उतरेगी। इससे पहले भारतीय टीम आज (22 सितंबर) इकलौते टी20 इंटरनेशनल मैच में जापान से भिड़ने वाली है। यह मुकाबला दोनों देशों के बीच खेल संबंधों को मजबूत करने के लिए 'स्पोर्ट 75' पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है।

 

भारतीय टीम मेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में जापान से पहली बार खेलने जा रही है, जिसे लेकर फैंस के बीच जापानी टीम के बारे में जानने को लेकर काफी उत्सुकता है। कभी युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर वर्ल्ड क्रिकेट को भी ऐसी ही उत्सुकता थी। तो आपको बता दें कि जापान की टीम में वैभव सूर्यवंशी जैसा टैलेंट भी शामिल है, जो सिर्फ 15 साल की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है। उस खिलाड़ी का नाम है चार्ली हारा-हिन्जे।

 

यह भी पढ़ें: IND vs JPN: जापान से पहली बार भिड़ेगी टीम इंडिया, कहां दिखेगा यह ऐतिहासिक मैच?

चार्ली के नाम कैसा वर्ल्ड रिकॉर्ड है?

लेफ्ट आर्म स्पिनर चार्ली हारा-हिन्जे ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत फरवरी 2024 में की थी। उन्होंने अपने 10वें टी20 इंटरनेशनल मैच में ही कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिससे उनके नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड जुड़ गया। चार्ली ने मंगोलिया के खिलाफ 7 मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में 6 रन देकर 5 विकेट झटक लिए थे। उस समय उनकी उम्र 15 साल 244 दिन की थी। इस तरह वह टी20 इंटरनेशनल में 5 विकेट हॉल लेने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

 

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में भारत से छिन गया मेडल, अजीबोगरीब नियम के चलते हारे चेतन भट्ट

चार्ली के ऐसे हैं आंकड़े

इस महीने की 30 तारीख को 18 साल के होने जा रहे चार्ली ने अब तक 38 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 13.06 की औसत से 47 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 4.97 की रही है। चार्ली ने टी20I में एक बार 4 विकेट हॉल और एक बार 5 विकेट हॉल लिया है। बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 20 पारियों में 155 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 23 रन है।


और पढ़ें