logo

ट्रेंडिंग:

टीम इंडिया का विजयरथ जारी, अहमदाबाद में नीदरलैंड्स को 17 रन से दी शिकस्त

भारत ने अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में नीदरलैंड्स को 17 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने 193 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद डच टीम को 176 पर ही रोक दिया।

Team India T20 World Cup 2026

नीदरलैंड्स का विकेट गिरने के बाद वरुण चक्रवर्ती को बधाई देते साथी खिलाड़ी, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला भारत और नीदरलैंड्स के बीच अहमदाबाद में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 17 रन से जीत दर्ज कर अजेय रहते हुए सुपर-8 में कदम रखा। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए और फिर नीदरलैंड्स को 176/7 के स्कोर पर ही रोक दिया। 

 

मेजबान टीम की जीत में शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती स्टार रहे। नंबर-5 पर भेजे गए शिवम दुबे ने 31 गेंद में 4 चौके और 6 छक्के उड़ाते हुए 66 रन ठोके और फिर 2 विकेट भी झटके। इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। वरुण चक्रवर्ती ने 3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए और टीम इंडिया की लगातार चौथी जीत में अहम भूमिका निभाई।

 

भारतीय टीम अब इसी मैदान पर रविवार (22 फरवरी) को साउथ अफ्रीका से अपना पहला सुपर-8 मैच खेलेगी।

भारत बनाम नीदरलैंड्स, लाइव अपडेट:-

Live Updates

2026-02-18T22:40

टीम इंडिया ने लगाया जीत का चौका

भारतीय टीम ने अहमदाबाद में 17 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया है। 193 रन बनाने के बाद मेजबान टीम ने नीदरलैंड्स को 176 रन पर रोक दिया है। टीम इंडिया की यह लगातार चौथी जीत है और वह अपने टाइटल डिफेंस की ओर मजबूती से बढ़ रही है।

2026-02-18T22:28

भारत आसान जीत के करीब

नीदरलैंड्स 18 ओवर की समाप्ति तक 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना पाया है। उसे जीत के लिए 12 गेंद में 46 रन चाहिए, जो भारतीय टीम की गेंदबाजी के सामने नामुमकिन है। टीम इंडिया आसान जीत की दहलीज पर खड़ी है।

2026-02-18T22:11

नीदरलैंड्स की आधी टीम सिमटी

शिवम दुबे ने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर बास डी लीडे का विकेट झटक 112 के स्कोर पर नीदरलैंड्स की आधी टीम ढेर कर दी है।

2026-02-18T22:00

वरुण ने 2 गेंद में लिए 2 विकेट

वरुण चक्रवर्ती ने 13वें ओवर की शुरुआत विकेटों के साथ की है। उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी कर रहे कॉलिन एकरमैन (15 गेंद में 23 रन) को डीप मिडविकेट पर लपकवाया और फिर अगली गेंद पर आर्यन दत्त को क्लीन बोल्ड कर नीदरलैंड्स का स्कोर 94/4 कर दिया है।

2026-02-18T21:39

हार्दिक का चला जादू

हार्दिक पंड्या ने अब विकेट झटक लिया है। उन्होंने भी अपने पहले ही ओवर में विकेट का स्वाद चख लिया है। हार्दिक ने दूसरे डच ओपनर माइकल लेविट (24) को चलता कर दिया है।

2026-02-18T21:30

वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई पहली सफलता

पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए वरुण चक्रवर्ती ने अपनी चौथी ही गेंद पर मैक्स ओ दाउद (20) को क्लीन बोल्ड कर दिया है।

2026-02-18T21:06

नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी शुरू

नीदरलैंड्स की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर उतर गई है। माइकल लेविट और मैक्स ओ डाउड 194 रन के चेज में अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे।

2026-02-18T20:51

भारत ने नीदरलैंड्स को दिया 194 रन का टारगेट

भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन का स्कोर खड़ा किया है। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में आउट होने से पहले 31 गेंद में 66 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिससे टीम इंडिया मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी। हार्दिक पंड्या ने 21 गेंद में 30 बनाए।

2026-02-18T20:11

सूर्या OUT

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर सेट होने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे हैं। सूर्या जीवनदान मिलने के बावजूद 28 गेंद में 34 रन ही बना सके। 13.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 110/4 हो गया है। हार्दिक पंड्या बैटिंग करने आए हैं। 

2026-02-18T20:08

भारत का स्कोर 100 के पार

सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने अब गियर बदल लिया है। दोनों आतिशी बैटिंग करते हुए 13वें ओवर में भारतीय टीम को 100 के पार पहुंचा दिया है।

2026-02-18T19:51

तिलक वर्मा की एक और धीमी पारी

टीम इंडिया के नंबर-3 तिलक वर्मा 27 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रूलोफ वैन डर मर्व ने उनका बेहतरीन कैच लपका।

2026-02-18T19:32

पावरप्ले की समाप्ति तक भारत - 51/2

भारतीय टीम ने पावरप्ले की समाप्ति तक 2 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।

2026-02-18T19:23

ईशान को नहीं मिला भाग्य का साथ

ईशान किशन दुर्भाग्यपूर्ण रूप से क्लीन बोल्ड हो गए हैं। आर्यन दत्त की डाउन द लेग गेंद पर वह बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन चूक गए। गेंद उनके जांघ पर लगकर स्टंप्स पर जा टकराई। ईशान 7 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 39 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा है।

2026-02-18T19:03

अभिषेक शर्मा फिर नहीं खोल पाए खाता

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने डक की हैट्रिक लगा दी है। अभिषेक एक बार फिर खाता नहीं खोल पाए हैं। आर्यन दत्त की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में वह क्लीन बोल्ड हो गए हैं। पारी की तीसरी ही गेंद पर भारत की ओपनिंग जोड़ी टूट गई है।

2026-02-18T18:39

नीदरलैंड्स की प्लेइंग XI

माइकल लेविट, मैक्स ओ डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैच लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक, नोह क्रोज, आर्यन दत्त, रूलोफ वैन डर मर्व, काइल क्लेन

2026-02-18T18:36

भारत की प्लेइंग-XI

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

2026-02-18T18:33

सूर्या ने पहली बार जीता टॉस

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस टी20 वर्ल्ड कप में पहला टॉस जीत लिया है। टीम इंडिया पहले बैटिंग करेगी। कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह आए हैं। अक्षर पटेल को आराम दिया गया है। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं।

2026-02-18T18:22

थोड़ी देर में टॉस

अब से कुछ ही देर में टॉस होना है। भारतीय टीम ने अब तक खेले तीनों मैचों में पहले बल्लेबाजी की है। कप्तान सूर्यकुमार यादव हर बार टॉस हारे हैं। अगर आज सिक्का उनका साथ देता है तो वह बैटिंग ही करना चाहेंगे।

2026-02-18T18:20

कुलदीप हो सकते हैं बाहर

पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में कुलदीप यादव को मौका मिला था। उन्हें नीदरलैंड्स के खिलाफ बाहर किया जा सकता है। अर्शदीप सिंह फिर से प्लेइंग-XI में आ सकते हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap