LIVE NOW
IND vs NZ 2nd Day Live: पस्त हो गए भारतीय गेंदबाज, बड़े स्कोर की ओर न्यूजीलैंड
IND vs NZ 2nd Day Live Updates: पहले टेस्ट के दूसरे दिन भी न्यूजीलैंड की शानदार बल्लेबाजी जारी है और भारतीय गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। न्यूजीलैंड की ओर से अब एक और साझेदारी पनप रही है।

भारतीय टीम के खिलाड़ी, Photo Credit: PTI
5:52 am
एक और पार्टनरशिप हो रही मजबूत
भारत की मुश्किलें और बढ़ गई हैं क्योंकि हेनरी निकल्स को एक बार फिर अच्छा साथ मिल रहा है। ग्लेन फिलिप्स के आउट होने के बाद आए नाथन स्मिथ 41 गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच 84 गेंदों पर 31 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। अगर भारत इस पार्टनरशिप को जल्दी नहीं तोड़ पाता है और न्यूजीलैंड और बेहतर स्थिति में पहुंच जाएगा।
5:49 am
लंच तक का स्कोर
लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट पर 317 रन पहुंच गया है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह को 3 और आकाश दीप को 2 विकेट मिले हैं।
5:48 am
दूसरे दिन अभी तक सिर्फ एक विकेट मिला
दूसरे दिन अब तक के खेल में भारत को सिर्फ एक कामयाबी मिली है। आकाश दीप ने ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड किया लेकिन तब तक वह शतक बना चुके थे। भारत की मुश्किल यह है कि हेनरी निकल्स अभी भी जमे हुए हैं और 146 रन बनाकर खेल रहे हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




