logo

मूड

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

IND vs NZ Live: तीसरे दिन के पहले सेशन के बाद भारत का स्कोर 239, न्यूजीलैंड आगे

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से चल रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए थे। आज यानी 21 नवंबर को तीसरे दिन का खेल जारी है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड, IND vs NZ Day 3,

भारत बनाम न्यूजीलैंड, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

न्यूजीलैंड में वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से चल रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए थे। आज यानी 21 नवंबर को तीसरे दिन का खेल जारी है। इससे पहले दूसरे दिन के खेल में मेजबान यानी घरेलू मैदान पर खेल रही न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 368 रनों के स्कोर पर सिमट गई थी, जिसमें उनकी तरफ से हेनरी निकोल्स ने नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी।  

भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव अपडेट

6:31 am

केएल राहुल ने जड़ा शतक

केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला शतक पूरा किया। 207 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने अपनी पारी में अभी तक 8 चौके और 1 छक्का लगाया है। 69वें ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल ने अपना 13वां टेस्ट शतक पूरा किया। राहुल ने हाथ उठाकर और मुट्ठी बांधकर शतक का जश्न मनाया। न्यूजीलैंड में अपनी पहली टेस्ट पारी में ही उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।   

6:29 am

पडिक्कल ने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा

59वें ओवर की तीसरी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने जैकब डफी की ऑफ स्टंप पर आई लेंथ गेंद को उन्होंने कवर की दिशा में खेलकर एक रन लिया। बता दें कि यह पडिक्कल के टेस्ट करियर की दूसरी फिफ्टी है।  

6:21 am

तीसरे दिन का पहला सेशल भारत के नाम 

तीसरे दिन का पहला सेशन टीम इंडिया के नाम रहा। भारत ने 27 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 80 रन बनाए। KL राहुल 93 रन बनाकर नाबाद हैं और उनका साथ देवदत्त पडिक्कल 53 रन बनाकर दे रहे हैं। हालांकि भारत मेजबानों से अब महज 129 रन ही पीछे है।

6:26 am

भारत का स्कोर 239

तीसरे दिन लंच तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 239 रन जड़े हैं। पहले सेशन में टीम इंडिया ने कोई विकेट नहीं गंवाया। KL राहुल 93 रन बनाकर खेल रहे हैं और देवदत्त पडिक्कल ने 93 रन बना लिए हैं।  

Related Topic:#India vs New Zealand

और पढ़ें