LIVE NOW
IND vs NZ 2nd Test Live: न्यूजीलैंड 100 के पार, टॉम लेथम ने लगाई फिफ्टी
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने पहले गेंदबाजी चुनी है। अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे गुरनूर बराड़ ने लंच ब्रेक से पहले भारत को पहली कामयाबी दिलाई है।

विकेट मिलने पर जश्न मनाते गुरनूर बराड़, Photo Credit: PTI
6:58 am
फिर बन रही पार्टनशिप, 100 के पार पहुंचा न्यूजीलैंड
36 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। कप्तान लेथम के साथ हेनरी निकल्प ने भी अब नजरें जमा ली हैं।
6:27 am
टॉस कौन जीता?
इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग का मौका दिया। न्यूजीलैंड ने धीमी शुरुआत की और लंच ब्रेक से ठीक पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने डेवन कान्वे को आउट कर दिया।
6:29 am
टॉम लेथम की फिफ्टी
अभी तक कुल 29 ओवर फेंके गए हैं और न्यूजीलैंड ने 1 विकेट खोकर कुल 88 रन बनाए हैं। इन 88 रनों में कप्तान टॉम लेथम का अर्धशतक भी शामिल है। वहीं, डेवन कान्वे 31 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से अभी तक चार गेंदबाजों का इस्तेमाल हुआ है। इसमें से सिर्फ गुरनूर बराड़ को कामयाबी मिली। जसप्रीत बुमराह 8, अंशुल कंबोज, 9, आकाश दीप 6 और गुरनूर बराड़ कुल 6 ओवर फेंक चुके हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




