logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया की हालत पतली, गिल-यशस्वी फेल, कीवी गेंदबाजों का कहर

न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए। इसके जवाब में भारत का बल्लेबाजी क्रम बिखर गया। टीम ने 116 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। यशस्वी जायसवाल खाता नहीं खोल सके। केएल राहुल, कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत सेट होने के बाद आउट हुए।

KL Rahul IND vs NZ 2nd Test

केएल राहुल, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। मुकाबले में दूसरे दिन (शनिवार) का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया बैकफुट पर आई गई है। भारतीय टीम ने कीवी टीम के 356 रन के जवाब में 116 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। ध्रुव जुरेल 45 गेंद में 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दिन का आखिरी पलों में वॉशिंगटन सुंदर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 60 गेंद खेलकर 10 रन बनाए। टीम इंडिया पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड से 240 रन पीछे है।

 

न्यूजीलैंड ने सुबह अपनी पारी 246/5 के स्कोर से आगे बढ़ाई। वह अपने कल के स्कोर में 110 रन जोड़कर ऑल आउट हुई। आकाश दीप ने 99 रन देकर 5 विकेट झटके। ग्लेन फिलिप्स (36) अपने कल के स्कोर में कोई रन नहीं जोड़ पाए। उनके आउट होने के बाद टॉम ब्लंडल (89) ने नाथन स्मिथ (26), काइल जेमीसन (19) और मैट हेनरी (19) के साथ मिलकर न्यूजीलैंड को 350 के पार पहुंचाया। इसके बाद हेनरी ने भारत की पारी के ओपनिंग ओवर में ही यशस्वी जायसवाल (0) को क्लीन बोल्ड कर दिया। 

 

केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने 33 रन की साझेदारी कर भारत को शुरुआती झटके से उबारने की कोशिश की लेकिन जेमीसन ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। उन्होंने पडिक्कल (21) को विकेट के पीछे लपकवाया। लंबे कद के जेमीसन ने इसके बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल (17) का बड़ा विकेट झटका। टीम इंडिया ने ये तीनों विकेट पहले सेशन में गंवाए।

 

स्टोरी अपडेट की जा रही है...

Related Topic:#India vs New Zealand

और पढ़ें