logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तीसरे दिन भी न्यूजीलैंड ने दिखाया दम, क्राइस्टचर्च टेस्ट बचा पाएगी टीम इंडिया?

न्यूजीलैंड के पास 243 रन की बढ़त हो चुकी है। उसके हाथ में 7 विकेट हैं। तीसरे दिन स्टंप्स तक रचिन रवींद्र और डैरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम की वापसी की संभावना बेहद कम नजर आ रही है।

Rachin Ravindra IND vs NZ

रचिन रवींद्र, Photo Credit: @BLACKCAPS

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारतीय टीम पिछड़ती जा रही है। ध्रुव जुरेल ने 88 रन बनाए लेकिन वह न्यूजीलैंड को 110 रन की बढ़त बनाने से नहीं रोक सके। तीसरे दिन (29 नवंबर) स्टंप्स तक कीवी टीम ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं। उसके पास कुल 243 रन की लीड हो गई है। रचिन रवींद्र 84 गेंद में 46 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि डैरिल मिचेल 38 गेंद में 5 रन पर नाबाद हैं। दोनों के बीच 40 रन की साझेदारी हो चुकी है।

 

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर के खाते में 1 विकेट है। आकाश दीप के कन्कशन सबस्टिट्यूट के तौर पर उतरे प्रसिद्ध कृष्णा ने 10 ओवर गेंदबाजी की है लेकिन उनके नाम कोई विकेट दर्ज नहीं है। बुमराह के साथ नई गेंद संभालने वाले अंशुल कम्बोज ने 6 ओवर में 25 रन खर्चे। गुरनूर बराड़ भी कीवी बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सके।

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स: खिताब बचाएंगी ज्योती? मीनाक्षी पर भी रहेंगी निगाहें

जुरेल ने सस्ते में ढेर होने से बचाया

तीसरे दिन 116/6 के स्कोर से अपनी पहली पारी आगे बढ़ाने उतरी भारतीय टीम के खाते में 1 रन ही जुड़ा था कि कम्बोज पवेलियन लौट गए। वह 5 गेंद खेलकर कोई रन नहीं बना सके। यहां से आकाश दीप ने जुरेल का साथ दिया। दोनों के बीच 46 रन की साझेदारी हुई, जिससे टीम इंडिया ने खतरे को टाला। आकाश दीप 52 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बल्लेबाजी के दौरान सिर में दो बार चोट लगी। आकाश दीप के आउट होने के बाद जुरेल ने गुरनूर (10) के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। 

 

कीवी टीम ने दूसरी नई गेंद से गुरनूर और जुरेल को आउट कर भारत की पारी 246 पर समेटी और बड़ी बढ़त हासिल की। उसने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे। जुरेल ने विकट परिस्थितियों में आकर 88 रन की पारी खेली, जिससे भारत सस्ते में ढेर होने से बचा। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जेमीसन ने 4 विकेट चटकाए। मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और जैकब डफी ने 2-2 विकेट झटके।

 

यह भी पढ़ें: भारत ने चीन को 3-1 से हराया, लगातार तीसरी बार जीती महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

आकाश दीप के बाहर होने से भारत को लगा झटका

हेलमेट पर गेंद लगने से आकाश दीप को मैच से बाहर होना पड़ा, जो बैकफुट पर खड़ी टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका था। आकाश दीप ने न्यूजीलैंड की पहली पारी में 5 विकेट चटकाए थे। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को नहीं, बल्कि प्रसिद्ध को उतारा गया। हालांकि प्रसिद्ध कोई प्रभाव नहीं डाल सके।

 

बुमराह ने टॉम लैथम (8) का विकेट निकालकर न्यूजीलैंड की दूसरी पारी शुरुआत खराब कर दी। इसके बाद उन्होंने हेनरी निकोल्स (22) को पवेलियन भेजा। टीम इंडिया की वापसी की उम्मीदें जग गई थीं लेकिन दूसरे छोर से बुमराह को साथ नहीं मिला। डेवोन कॉनवे (51) ने अर्धशतक जड़ दिया। यशस्वी जायसवाल के हैरतअंगेज ने उनकी पारी पर विराम लगाया। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक रचिन और मिचेल ने न्यूजीलैंड को कोई और नुकसान नहीं होने दिया और उसकी स्थिति बेहद मजबूत कर दी।

Related Topic:#India vs New Zealand

और पढ़ें