LIVE NOW
IND vs NZ LIVE: जुरेल का अर्धशतक, भारतीय टीम का स्कोर 200 के पार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। आज (रविवार) मुकाबले का तीसरा दिन है। टीम इंडिया अपनी पहली पारी में बैटिंग कर रही है। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

क्राइस्टचर्च में अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान शॉट खेलते ध्रुव जुरेल, Photo Credit: BCCI/X
7:16 am
न्यूजीलैंड की बढ़त को कितना कम कर पाएंगे जुरेल?
क्राइस्टचर्च में दूसरे सेशन में एक घंटे का खेल हो चुका है। इस सेशन में भारत ने अब तक 14 ओवर में 40 रन बनाए हैं। 85 ओवर के बाद भारत का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर है। वह अभी न्यूजीलैंड के स्कोर से 110 रन से पिछड़ रही है। ध्रुव जुरेल 88 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। जसप्रीत बुमराह उनका साथ दे रहे हैं। देखना होगा कि जुरेल कीवी टीम की बढ़त को कितना कम कर पाते हैं।
6:59 am
भारत का 9वां विकेट गिरा
न्यूजीलैंड ने 80 ओवर पूरे होने पर देखा कि गुरनूर बराड़ स्ट्राइक पर हैं, तो तुरंत नई गेंद ले ली। कीवी टीम को इसका फायदा भी मिला है। काइल जेमीसन ने गुरनूर को क्लीन बोल्ड कर दिया है। गुरनूर ने राउंड द विकेट से डाली गई इनस्विंगर को खेलने का प्रयास नहीं किया, जो उनके स्टंप को ले उड़ी। भारत का स्कोर 227/9 हो गया है। जसप्रीत बुमराह क्रीज आए हैं।
6:45 am
जुरेल-बराड़ के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
ध्रुव जुरेल और गुरनूर बराड़ के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। 78 ओवर के बाद भारत का स्कोर 220/8 है। जुरेल 142 गेंद में 66 रन बनाकर खेल रहे हैं। बराड़ 42 गेंद में 10 पर हैं।
6:28 am
जुरेल पर टिकी भारत की उम्मीदें
भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया अभी भी न्यूजीलैंड की पहली पारी के स्कोर से 148 रन से पीछे हैं। 56 रन बनाकर खेल रहे ध्रुव जुरेल पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




