logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अभिषेक-सूर्या ने उड़ाई न्यूजीलैंड की धज्जियां, भारत ने सीरीज पर कब्जा जमाया

भारत ने तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंद दिया। अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने 154 रन का टारगेट 10 में ही हासिल कर लिया।

Abhishek Sharma Suryakumar Yadav IND vs NZ T20

अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टीम इंडिया ने शनिवार (25 जनवरी) को गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 8 विकेट रौंदकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर कीवी टीम ने 154 रन का टारगेट रखा था, जिसे भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर महज 10 ओवर में हासिल कर लिया। यह टी20 इंटरनेशनल में किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबस तेज 150 प्लस रन चेज का रिकॉर्ड है। 

 

भारतीय टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 20 गेंद में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन जड़े। उन्होंने 14 गेंद में ही अपना अर्शतक पूरा कर लिया था। फॉर्म में लौटे कप्तान सूर्यकुमार यादव 26 गेंद में 57 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। विनिंग रन भी सूर्या के बल्ले से ही आया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 5 मैचों की टी20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया है। चौथा मुकाबला बुधवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: आराम या ड्रॉप, गुवाहाटी में क्यों नहीं खेले अर्शदीप?

संजू सैमसन फिर हुए फ्लॉप

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पहली ही गेंद पर संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया। संजू लगातार तीसरे मैच में फेल हुए। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे ईशान किशन ने लगातार दो चौके और फिर एक चौका लगाकर पहले ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 16/1 पहुंचा दिया। दूसरे छोर से अभिषेक ने भी हमला बोला और 3.1 ओवर में ही स्कोर 50 के पार पहुंचाया। हालांकि अगली ही गेंद पर ईशान आउट हो गए। उन्होंने 13 गेंद में 28 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के निकले।

 

इसके बाद अभिषेक और सूर्या ने मोर्चा संभाला और 60 गेंद रहते ही भारतीय टीम को जीत दिला दी। अभिषेक ने इस बीच भारत के लिए दूसरे सबसे तेज टी20 अर्धशतक लगाया। साथ ही वह किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर आ गए।

 

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप भूल ही जाएं संजू सैमसन, अब तो खाता भी नहीं खुल रहा

फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक

  • युवराज सिंह - 12 गेंद, बनाम इंग्लैंड, 2007
  • जैन फ्रायलिंक - 13 गेंद, बनाम जिम्बाब्वे, 2025
  • कॉलिन मुनरो - 14 गेंद, बनाम श्रीलंका, 2016
  • अभिषेक शर्मा - 14 गेंद, बनाम न्यूजीलैंड, 2026
  • क्विंटन डीकॉक - 15 गेंद, बनाम वेस्ट इंडीज, 2023

जसप्रीत बुमराह का धांसू कमबैक

पिछले कुछ मैचों में लय से भटके नजर आए जसप्रीत बुमराह ने गुवाहाटी में जबरदस्त कमबैक किया। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके, जिससे भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को छोटे स्कोर पर रोका। बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। बुमराह के अलावा हार्दिक पंड्या और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट झटके। वहीं हर्षित राणा को एक सफलता मिली। हर्षित ने इस दौरे पर कॉनवे को पांचवीं बार आउट कर भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई थी। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। हालांकि इसके लिए उन्होंने 40 गेंदें ली।


और पढ़ें