logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप भूल ही जाएं संजू सैमसन, अब तो खाता भी नहीं खुल रहा

संजू सैमसन लगातार फेल हो रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में वह गोल्डन डक पर आउट हो गए। टी20 वर्ल्ड कप में उनसे ओपनिंग स्लॉट छिन सकती है।

Sanju Samson Batting T20

संजू सैमसन, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

संजू सैमसन का टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने का सपना अधूरा रहा सकता है। संजू पिछले एडिशन में भारत के स्क्वॉड में शामिल थे लेकिन उन्होंने पूरा टूर्नामेंट बाहर बैठकर बिताया। इस बार के टी20 वर्ल्ड कप के लिए जब शुभमन गिल को नहीं चुना गया तो लगा कि संजू ही अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे लेकिन अब कहानी बदलती नजर आ रही है। मेगा इवेंट से ठीक पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में संजू पारी की शुरुआत करते हुए लगातार तीन मैचों में फेल हो गए हैं।

 

नागपुर में खेले गए सीरीज के पहले मैच वह 10 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं रायपुर में हुए दूसरे मैच में वह एक जीवनदान मिलने के बावजूद 6 रन ही बना पाए। अब गुवाहाटी में संजू खाता भी नहीं खोल पाए हैं। 154 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की पारी की पहली ही गेंद पर उन्हें मैट हेनरी ने क्लीन बोल्ड कर दिया। संजू लगातार दूसरे मैच में हेनरी का शिकार बने हैं।

 

यह भी पढ़ें: आराम या ड्रॉप, गुवाहाटी में क्यों नहीं खेले अर्शदीप?

टी20 वर्ल्ड कप में छिनेगी ओपनिंग स्लॉट?

भारतीय टी20 टीम के लिए ओपनिंग करते हुए संजू 3 शतक जड़ चुके हैं। मगर ओपनिंग स्लॉट में वापसी के बाद लगातार तीन फेलियर ने उनकी जगह पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। संजू जिस तरह से आउट हो रहे हैं, वह सबसे ज्यादा चिंताजनक है। पहले टी20 में वह मिडविकेट पर आसान कैच देकर अपना विकेट फेंक बैठे थे। वहीं दूसरे और तीसरे टी20 में हेनरी के सामने उनकी एक नहीं चली। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें ईशान किशन रिप्लेस कर दें तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड से जीत रही टीम इंडिया, CSK की टेंशन क्यों बढ़ गई है?

ईशान किशन क्यों?

दो साल बाद भारतीय टीम में लौटे ईशान किशन को तिलक वर्मा की जगह नंबर-3 पर खेलने का मौका मिला है। उन्होंने इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में 32 गेंद में 76 रन ठोके थे। गुवाहाटी में भी ईशान ने 13 गेंद में 28 रन जड़े। वह घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाकर आ रहे हैं। भारतीय टीम इस विकेटकीपर बल्लेबाज की फॉर्म का फायदा उठाने के लिए संजू की जगह खिला सकती है। तिलक की वापसी पर ईशान को बाहर रखना अब नामुमकिन है।


और पढ़ें