logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड से जीत रही टीम इंडिया, CSK की टेंशन क्यों बढ़ गई है?

भारत ने न्यूजीलैंड को 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले दोनों मैचों में बेहद आसानी से हराया है। कीवी गेंदबाज बेबस नजर आए हैं, जिससे IPL फ्रेंचाइजी CSK की भी टेंशन बढ़ गई है।

Zak Foulkes Suryakumar Yadav IND vs NZ T20

जैक फाउल्क्स और सूर्यकुमार यादव, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारत दौरे पर आई न्यूजीलैंड की टीम ने वनडे सीरीज 2-1 से जीतकर इतिहास रच दिया था। उसने भारतीय सरजमीं पर पहली बार वनडे सीरीज जीता। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि कीवी टीम टी20 सीरीज में भी कमाल दिखाएगी लेकिन अब तक हुए दोनों मैचों में वह असहाय नजर आई है। नागपुर में खेले गए पहले मैच में उसके गेंदबाजों ने 238 रन लुटाए थे, तो रायपुर में हुए दूसरे मुकाबले में उन्होंने 15.2 ओवर में ही 209 रन के टारगेट को चेज करवा लिया।

 

रायपुर टी20 में कीवी तेज गेंदबाज जैक फाउल्क्स को 3 ओवर में 67 रन पड़े। उनकी इकॉनमी 22.33 की रही। यह मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में किसी गेंदबाज, जिसने 3 या उससे ज्यादा ओवर डाले हैं, की दूसरी सबसे खराब इकॉनमी है। सबसे खराब इकॉनमी का रिकॉर्ड गाम्बिया के मूसा जोबार्तेह के नाम है, जिन्होंने 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 23.25 की इकॉनमी से 4 ओवर में 93 रन लुटाए थे।

 

यह भी पढ़ें: U19 वर्ल्ड कप में भारत ने चली ऐसी चाल, कांप गया होगा पाक; फरवरी में होनी है टक्कर

 

फाउल्क्स के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ा है। वह मेंस टी20I में सबसे ज्यादा रन खर्चने वाले कीवी गेंदबाज बन गए हैं। रायपुर में हुई फाउल्क्स की पिटाई ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टेंशन बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि फाउल्क्स आगामी IPL सीजन में CSK के लिए खेलने वाले हैं। CSK ने इस पेस बॉलिंग ऑलराउंडर पर IPL 2026 मिनी ऑक्शन में 75 लाख रुपये खर्च किए थे।

 

यह भी पढ़ें: ईशान किशन ने मैच जिताया लेकिन टीम इंडिया को 'गंभीर' टेंशन भी दे दी

CSK के ये गेंदबाज भी पिटे

फाउल्क्स CSK के इकलौते गेंदबाज नहीं हैं, जो महंगे रहे हैं। रायपुर में मैट हैनरी की भी खूब धुनाई हुई थी। हेनरी ने पहले ओवर में संजू सैमसन का विकेट लिया था लेकिन अगले दो ओवर में वह बुरी तरह से पिटे। उन्होंने 3 ओवर में कुल 41 रन दिए।

 

कुछ ही दिनों पहले विजय हजारे ट्रॉफी में CSK के अमन खान ने 10 ओवर में 123 रन दे दिए थे, जो लिस्ट-A का सबसे महंगा स्पेल है। पेस बॉलिंग आलराउंडर अमन खान ने पुडुचेरी के लिए खेलते हुए झारखंड के खिलाफ यह शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया था।


और पढ़ें