logo

मूड

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

LIVE: IND vs NZ 4th ODI: भारत ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे आज माउंट माउंगानुई में है। श्रेयस अय्यर पहली बार कप्तानी संभाल रहे हैं। अगर आज जीत हुई तो भारत सीरीज जीत लेगा। पढ़ें लाइव अपडेट।

Arshdeep Singh Wickets India vs New Zealand ODI

भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में अर्शदीप और विराट कोहली Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला आज है। माउंट माउंगानुई के बे ओवल में क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हैं। मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह 7:30 बजे शुरू हो रहा है। भारत की कमान श्रेयस अय्यर के हाथ में है। वह इस मैच में वनडे में पहली बार टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

भारत सीरीज में 2-0 से आगे है। तीसरा मैच मंगलवार को बारिश की वजह से प्रभावित हुआ था। आज की जीत से भारत 3-0 की बढ़त बना लेगा और सीरीज पर कब्जा कर लेगा। न्यूजीलैंड अगर चौथा और पांचवां मैच जीतता है तो सीरीज 2-2 पर खत्म होगी। पढ़ें इस मैच के पल-पल की खबर, खबरगांव पर।

भारत बनाम न्यूजीलैंड, चौथा वनडे लाइव अपडेट-

7:12 am

भारत ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मुकाबला आज खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत 5 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है।

6:42 am

भारत के कौन से धुरंधर मचाएंगे धमाल?

रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र और यश ठाकुर।

6:41 am

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 क्या है?

 विल यंग, फिन एलन, निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल हे और ब्रेट रैंडेल।

6:40 am

किंग कोहली और रोहित शर्मा विदा लेंगे?

शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज वनडे टीम से बाहर हो गए हैं। वे आने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टेस्ट टीम से जुड़ेंगे। इस वजह से भारत की वनडे टीम में टी20 वाला रंग दिखेगा। ईशान किशन और तिलक वर्मा के आज प्लेइंग इलेवन में खेलने की संभावना है। सबकी नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी रहेंगी। माना जा रहा है कि यह न्यूजीलैंड में उनकी आखिरी सीरीज हो सकती है। दोनों इसे अच्छे अंदाज में खत्म करना चाहेंगे।

Related Topic:#India vs New Zealand

और पढ़ें