logo

मूड

ट्रेंडिंग:

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में हार के बाद बदलाव तय, वैभव को मिलेगा मौका?

भारतीय टीम को चौथे टी20 मुकाबले में 87 रन से हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में टीम मैनेजमेंट बदलाव कर सकती है।

Vaibhav Sooryavanshi Abhishek Sharma IND vs NZ T20

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय टीम मैनेजमेंट ऑकलैंड में पिछले मैच में मिली हार के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार (1 नवंबर) को होने वाले पांचवें और आखिरी टी20 मैच में प्लेइंग-XI में बदलाव कर सकती है। टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है लेकिन वर्ल्ड चैंपियन टीम पांच मैचों की सीरीज से आखिरी मैच हारकर विदा नहीं लेना चाहेगी। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की वापसी संभव है। उनके आने से संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है। 

 

संजू ने इस सीरीज में 67, 14, 18, 4 रन बनाए हैं। टीम मैनेजमेंट का उन्हें पूरा समर्थन हासिल है लेकिन एक ब्रेक से वह खोई लय हासिल कर सकते हैं। हाल ही में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। मगर खुद श्रेयस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वे लोगों का ध्यान खींचने में नाकाम रहे।

 

श्रेयस ने टी20 में पहला शतक जमाने के बाद अगले 8 मैचों में 40, 1, 16, 22, 42, 7, 5, 22 के स्कोर किए हैं। यहां अच्छी पारी खेलकर वह भी लय हासिल करना चाहेंगे। श्रेयस के नाकाम रहने से निचले क्रम में नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी ने पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

 

यह भी पढ़ें: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: अजेय चल रही टीम इंडिया के सामने मलेशिया की चुनौती

स्पेशलिस्ट स्पिनर के लिए दरवाजे खुलेंगे?

गेंदबाजी में दूसरे और तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 200 रन से कम पर रोकने के बावजूद भारतीय आक्रमण की कमजोरियां उजागर हुई हैं। टीम इंडिया अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल पर विकेटों के लिए काफी निर्भर रही है। 4 साल बाद वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। भुवनेश्वर ने तीन मैचों में एक ही विकेट लिया और उनका इकॉनॉमी रेट 12 के आसपास रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: मनीषा भानवाला ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, बना दिया खास रिकॉर्ड

 

अर्शदीप इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं, जिनका इकॉनमी रेट इस सीरीज में 10 से कम रहा है। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में धार देने के लिए कुलदीप यादव या वरूण चक्रवर्ती को टीम में लाना होगा, जिसके लिए नमन धीर को बाहर रहना पड़ सकता है। तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा को भी बैकअप गेंदबाजों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन उनके महंगे साबित होने का खतरा है।

Related Topic:#India vs New Zealand

और पढ़ें