logo

मूड

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

IND vs NZ Live: ऑकलैंड में पहले बॉलिंग करेगी टीम इंडिया, देखिए प्लेइंग-XI

India vs New Zealand Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला ऑकलैंड में है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

Eden Park Auckland Rain IND vs NZ ODI

बूंदाबांदी के कारण ढकी ईडन पार्क की पिच, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर कीवी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। दोनों टीमें 4-4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरी हैं। भारत की ओर से गुरनूर बराड़, आकिब नबी, अंशुल कम्बोज और अर्शदीप सिंह की चौकड़ी खेल रही है। बता दें कि हल्की बूंदाबांदी के कारण टॉस में 20 मिनट की देरी हुई लेकिन ओवर्स नहीं काटे गए हैं। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

 

भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे लाइव स्कोर: 

7:45 am

ऑकलैंड में खेल शुरू

विल यंग और टिम साइफर्ट ओपनिंग करने आ गए हैं। अर्शदीप सिंह पहला ओवर लेकर आए हैं।

7:32 am

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

न्यूजीलैंड - विल यंग, हेनरी निकोल्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी

भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अक्षर पटेल, अंशुल कम्बोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह

7:31 am

ऑकलैंड में पहले बॉलिंग करेगी टीम इंडिया

शुभमन गिल ने टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है। नीतीश कुमार रेड्डी को मौका नहीं मिला है।

7:31 am

इस समय शुरू होगा खेल

मिचेल सैंटनर और शुभमन गिल टॉस के लिए आ गए हैं। भारतीय समयानुसार, 7 बजकर 40 मिनट पर खेल शुरू होगा। ओवर नहीं काटे गए हैं।

7:09 am

ऑकलैंड से अच्छी खबर

ईडन पार्क में कवर्स हट गए हैं। धूप भी खिल गई है। अब से कुछ ही देर में टॉस हो सकता है।

7:03 am

बूंदाबांदी के कारण टॉस में देरी

ईडन पार्क में हल्की बूंदाबांदी के कारण समय पर टॉस नहीं हो सका है। BCCI ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

6:51 am

घर में मजबूत है कीवी टीम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 123 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 63 मैचों में बाजी मारी है। वहीं न्यूजीलैंड ने 53 मैच जीते हैं। घर पर हेड टू हेड रिकॉर्ड में कीवी टीम 26-14 से आगे है। 

6:45 am

कुछ ही देर में टॉस

ऑकलैंड में अब से कुछ ही देर में टॉस होने वाला है। थोड़ी देर पहले बूंदा-बांदी हुई थी लेकिन फिलहाल मौसम साफ हो गया है।

Related Topic:#India vs New Zealand

और पढ़ें