LIVE NOW
IND vs NZ Live: यशस्वी जायसवाल जीरो पर OUT, मैट हेनरी ने किया क्लीन बोल्ड
India vs New Zealand, 2nd Test Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च में जारी है। आज खेल का दूसरा दिन है। कीवी टीम अपनी पहली पारी में 300 का आंकड़ा पार कर चुकी है। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

यशस्वी जायसवाल, Photo Credit: BCCI/X
7:11 am
यशस्वी खाता खोले बगैर आउट
यशस्वी जायसवाल खाता खोले बगैर आउट हो गए हैं। वह पहले ओवर की आखिरी गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। मैट हेनरी ने पहली 5 गेंद बाहर डाली, जिसे यशस्वी ने कीपर के पास जाने दिया। हेनरी ने आखिरी गेंद एंगल के सहारे स्टंप लाइन में की, जिस पर यशस्वी चूक गए। भारत को तगड़ा झटका लगा है। अब देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर आए हैं।
7:05 am
भारत की बल्लेबाजी शुरू
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर आ गए हैं। यशस्वी स्ट्राइक ले रहे हैं। मैट हेनरी के हाथों में नई गेंद है।
6:59 am
न्यूजीलैंड की पारी 356 पर सिमटी
आकाश दीप ने 5 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की पारी 356 पर समेट दी है। उन्होंने कीवी टीम के आखिरी बल्लेबाज मैट हेनरी को चलता कर टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार पंजा खोला।
6:50 am
गुरनूर बराड़ ने टॉम ब्लंडल का विकेट झटका
गुरनूर बराड़ ने टॉम ब्लंडल का विकेट झटक लिया है। आकाश दीप ने लॉन्ग लेग की दिशा में आसान कैच लपका। कुछ ही देर पहले आकाश दीप की गेंद पर गुरनूर ने कैच टपका दिया था। आकाश दीप ने उन्हें बताया कि कैच कैसे लपका जाता है। ब्लंडल 211 गेंद में 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड का स्कोर 346/9 हो गया है।
6:40 am
गुरनूर बराड़ ने टपकाया बेहद आसान कैच
आकाश दीप की गेंद पर मैट हेनरी ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया था लेकिन संपर्क अच्छा नहीं हुआ और गेंद लॉन्ग ऑन की ओर खड़ी हो गई। गुरनूर बराड़ के पास बेहद आसान मौका था लेकिन उन्होंने कैच टपका दिया। आकाश दीप पंजा खोलने से चूक गए हैं।
6:35 am
टॉम ब्लंडल ने गाड़ा खूंटा
न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन की अच्छी शुरुआत की है। मेजबान टीम ने पहले सेशन के खेल में 3 विकेट खोकर 84 रन बनाए। टॉम ब्लंडल क्रीज पर जमे हुए हैं। वह अपने सातवें टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




