LIVE NOW
IND vs NZ Live: हैमिल्टन में बारिश रुकी, सवा 8 बजे होगा मैदान का निरीक्षण
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच में भी बारिश ने खलल डाल दिया है। अभी टॉस भी नहीं हो सका है। हैमिल्टन में बारिश की आंख-मिचौली जारी है।

बारिश में ढंकी सेडन पार्क की पिच, Photo Credit: BCCI/X
8:05 am
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: सवा 8 बजे मैदान का निरीक्षण
हैमिल्टन से अच्छी खबर है। बारिश रुक गई है और भारतीय समयानुसार, सुबह 8:15 बजे मैदान का निरीक्षण किया जाएगा। मैदान से ज्यादातर कवर्स हटा दिए गए हैं। आउटफील्ड को सुखाया जा रहा है।
8:02 am
आ गई राहत की खबर
फिलहाल, हैमिल्टन में बारिश रुक गई है और 8:15 पर पिच का निरीक्षण किया जा सकता है। इसके बाद ही बताया जा सकता है कि मैच कितनी देर में शुरू हो पाएगा और कितने ओवर का होगा।
7:33 am
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: बारिश रुकी लेकिन कवर्स नहीं हटे
हैमिल्टन में बारिश रुक गई है लेकिन सेडन पार्क की पिच से कवर्स नहीं हटाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, हवा काफी तेज बह रही है।
7:31 am
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: हैमिल्टन में बारिश जारी, टॉस में देरी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे में भी बारिश ने खलल डाला है, जिसके चलते टॉस समय पर नहीं हो सका है। BCCI ने बताया था कि टॉस 2 मिनट की देरी यानी भारतीय समयानुसार, सुबह 7:32 बजे होगा लेकिन हैमिल्टन के सेडन पार्क में बारिश फिर से लौट आई है। मैदान पर कवर्स लगा दिए गए हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/2119967539472298364
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




