logo

ट्रेंडिंग:

भारत ने 10 ओवर में जीत लिया तीसरा टी20, न्यूजीलैंड को किया शर्मसार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया। टीम इंडिया को 154 रन का टारगेट मिला था, जिसे उसने 10 ओवर में ही चेज कर लिया।

Abhishek Sharma Batting IND vs NZ T20

अभिषेक शर्मा, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला शनिवार (25 जनवरी) को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

 

न्यूजीलैंड ने 154 रन का टारगेट रखा था, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया ने पहली ही गेंद पर संजू सैमसन का विकेट गंवाया लेकिन ईशान किशन (13 गेंद में 28 रन), अभिषेक शर्मा (20 गेंद में नाबाद 68 रन) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (26 गेंद में 57) की तूफारी पारियों ने 10 ओवर रहते मैच खत्म कर दिया।

 

इससे पहले सूर्या ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। गेंदबाजों ने उनके फैसले को सही साबित करते हुए कीवी टीम को 153/9 के स्कोर पर ही रोक दिया। जसप्रीत बुमराह ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए। रवि बिश्नोई और हार्दिक पंड्या के खाते में 2-2 विकेट रहे। हर्षित राणा ने 1 विकेट चटकाया।

IND बनाम NZ: तीसरा टी20, लाइव अपडेट:-

Live Updates

2026-01-25T21:40

भारत ने 10 ओवर में जीत लिया मैच

भारतीय टीम ने 154 रन के टारगेट को 10 ओवर में ही हासिल कर लिया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 10वें ओर की पांचवी गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर आखिरी गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेज जीत की औपचारिकता पूरी कर दी। वह 26 गेंद में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर नाबाद लौटे। अभिषेक शर्मा ने महज 20 गेंद में नाबाद 68 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। भारतीय टीम ने इसके साथ ही 2 मैच रहते सीरीज अपने नाम कर ली है।

2026-01-25T21:20

अभिषेक शर्मा ने 14 गेंद में ठोका अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने 14 गेंदें ली। वह युवराज सिंह (12) के बाद भारत के लिए दूसरे सबसे तेज टी20I फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पावरप्ले की समाप्ति पर टीम इंडिया का स्कोर 94/2 है।

2026-01-25T21:05

ईशान तूफानी पारी खेलकर OUT

ईशान किशन 13 गेंद में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वह ईश सोढ़ी की छोटी गेंद को सीधे डीप मिडविकेट फील्डर के हाथों में खेल बैठे। 3.2 ओवर में भारत का स्कोर 53/2 है। 6 गेंद में 23 रन बनाकर खेल रहे अभिषेक शर्मा का साथ देने कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं।

2026-01-25T20:52

संजू सैमसन का नहीं खुला खाता

पहले दो मैचों में फ्लॉप रहे संजू सैमसन गुवाहाटी में गोल्डन डक पर आउट हो गए हैं। मैट हेनरी ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। नंबर-3 पर उतरे ईशान ने आते ही लगातार दो छक्के जड़ दिए हैं।

2026-01-25T20:37

भारत ने न्यूजीलैंड को 159 रन पर रोका

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद न्यूजीलैंड को 159/9 के स्कोर पर रोक दिया है। कीवी टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। हालांकि इसके लिए उन्होंने 40 गेंदें खेलीं। जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके। रवि बिश्नोई और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट चटकाया। हर्षित राणा को एक सफलता मिली।

2026-01-25T20:23

न्यूजीलैंड की पारी सिमटने के करीब

भारतीय टीम लगातार अंतराल पर विकेट चटका रही है। न्यूजीलैंड की पारी सिमटने के करीब है। 17.4 ओवर की समाप्ति पर उसका स्कोर 134/8 हो गया है। देखना होगा कि कप्तान मिचेल सैंटनर कीवी टीम को कहां तक पहुंचा पाते हैं।

2026-01-25T19:58

बिश्नोई ने तोड़ी फिलिप्स-चैपमैन की साझेदारी

रवि बिश्नोई ने मार्क चैपमैन (32) को आउट कर ग्लेन फिलिप्स के साथ उनकी 52 रन की साझेदारी तोड़ दी है। 86/4 के स्कोर पर डेरिल मिचेल ने क्रीज पर कदम रखा है।

2026-01-25T19:44

10 ओवर खत्म होने तक न्यूजीलैंड 75/3

न्यूजीलैंड ने आधे स्टेज तक 3 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए हैं। मार्क चैपमैन और ग्लेन फिलिप्स के बीच 41 रन की साझेदारी हो चुकी है।

2026-01-25T19:25

बुमराह ने साइफर्ट का ऑफ स्टंप उखाड़ा

पावरप्ले के आखिरी ओवर में गेंदबाजी अटैक पर लगाए गए जसप्रीत बुमराह ने आते ही टिम साइफर्ट (12) का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया है। न्यूजीलैंड ने 34 रन तक पहुंचते-पहुंचते 3 विकेट गंवा दिए हैं।

2026-01-25T19:09

न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा

हार्दिक पंड्या ने भी अपने पहले ओवर में विकेट चटका दिया है। हार्दिक ने रचिन रवींद्र (4) को डीप स्क्वेयरलेग पर रवि बिश्नोई के हाथों लपकवाया। न्यूजीलैंड का स्कोर 13/2 हो गया है। टीम साइफर्ट का साथ देने ग्लेन फिलिप्स आए हैं।

2026-01-25T19:04

हर्षित ने कॉनवे को लगातार पांचवीं बार किया OUT

हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को एक बार फिर अपना शिकार बना लिया है। उन्होंने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर कॉनवे (1) को मिडऑफ पर लपकवाया दिया है। वहां खड़े हार्दिक पंड्या ने हैरतअंगेज कैच लपका। हर्षित ने वनडे सीरीज में कॉनवे को तीन मैचों में तीन बार आउट किया था। अब टी20 सीरीज में भी उन्होंने लगातार दो मैचों में दो बार कॉनवे को पवेलियन भेज दिया है।

2026-01-25T18:35

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड - टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी

2026-01-25T18:31

गुवाहाटी में पहले गेंदबाजी करेगी टीम इंडिया

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया दो बदलाव के साथ उतरी है। अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया गया है। जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई की प्लेइंग-XI में एंट्री हुई है।

2026-01-25T18:25

गुवाहाटी में कैसी होगी भारत की प्लेइंग-XI?

अक्षर पटेल अगर फिट रहते हैं तो कुलदीप यादव या वरुण चक्रवर्ती को बाहर बैठाया जा सकता है। अक्षर के आने पर हर्षित राणा की जगह जसप्रीत बुमराह की एंट्री हो सकती है।

भारत की संभावित प्लेइंग-XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा/जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव/अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

2026-01-25T17:54

अर्शदीप होंगे बाहर?

अर्शदीप सिंह पिछले मैच में काफी महंगे रहे थे। वह 4 ओवर में 53 रन देकर भी कोई विकेट नहीं ले पाए थे। उन्हें आराम देकर जसप्रीत बुमराह को खिलाया जा सकता है।

2026-01-25T17:25

अभिषेक या ईशान, किसका चलेगा बल्ला?

अभिषेक शर्मा ने पहले टी20 मैच में 35 गेंद में 84 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल भारतीय टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया था। भारत की 48 रन की जीत में वह प्लेयर ऑफ द चुने गए। दूसरे मुकाबले में ईशान किशन का बल्ला चला। ईशान ने 32 गेंद में 76 रन की धमाकेदार पारी खेलकर 209 रन के चेज में टीम इंडिया की राह आसान कर दी थी। उन्हें भी प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। आज देखना होगा कि दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाजों में से किसका बल्ला चलता है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap