LIVE NOW
अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़े कीवी, टीम इंडिया ने सीरीज पर जमाया कब्जा
भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड का बुरा हाल कर दिया। टीम इंडिया ने 198 रन के टारगेट को 40 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया है। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारियां खेली।

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा, Photo Credit: BCCI/X
3:50 pm
अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़े कीवी
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंद दिया है। अभिषेक शर्मा की 138 रन की तूफानी पारी की मदद से भारतीय टीम ने 199 रन का टारगेट महज 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया है।
https://twitter.com/BCCI/status/2115025221808005161
3:31 pm
अभिषेक शर्मा आतिशी शतकीय पारी खेलकर आउट
अभिषेक शर्मा 38 गेंद में 113 रन की धमाकेदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 11 छक्के लगाए। भारत जीत की दहलीज पर खड़ा है।
3:14 pm
अभिषेक शतक के करीब
अभिषेक शर्मा 33 गेंद में 98 रन पर पहुंच गए हैं। 9 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 162/1 है। संजू सैमसन 4 गेंद में 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
3:06 pm
वैभव सूर्यवंशी 45 रन बनाकर आउट
युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी 45 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। भारत को 133 के स्कोर पर पहला झटका लगा है।
2:55 pm
भारत ने 5 ओवर में बना दिए 100 रन
टीम इंडिया ने 5 ओवर में 100 रन बना दिए हैं। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कीवी गेंदबाजों का हाल बेहाल है।
2:45 pm
अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी
अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद में फिफ्टी जड़ दिया है। वह अपनी पारी में अब तक 4 चौके और 6 छक्के जड़ चुके हैं। वैभव सूर्यवंशी 8 गेंद में 19 पर हैं। टीम इंडिया ने 4 ओवर में 84 रन बना लिए हैं।
2:37 pm
2.2 ओवर में भारत का स्कोर 50 के पार
भारतीय टीम ने 2.2 ओवर में ही 50 का आंकड़ा पार कर लिया है। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा कीवी गेंदबाजों की तबीयत से धुनाई कर रहे हैं।
2:28 pm
गदर काट रहे हैं वैभव सूर्यवंशी
अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी गदर काट रहे हैं। चौके से अपना और टीम का खाता खोलने के बाद वैभव ने तीसरी गेंद को छक्के के लिए भेज दिया।
2:14 pm
भारत को मिला 199 का टारगेट
प्रिंस यादव ने आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 9 रन दिए और न्यूजीलैंड को 200 का आंकड़ा छूने से रोक दिया है। कीवी टीम ने 3 विकेट खोकर 198 रन बनाए हैं। टीम इंडिया को सीरीज कब्जाने के लिए 199 रन बनाने हैं। डैरिल मिचेल ने 52 गेंद में नाबाद 89 रन ठोके। बेवोन जैकब्स ने 23 गेंद में नाबाद 39 रन बनाए।
1:57 pm
रेड्डी की बेहतरीन गेंदबाजी
नीतीश कुमार रेड्डी गजब का स्पेल डाल रहे हैं। उन्होंने अब तक 3 ओवर में सिर्फ 23 रन खर्चे हैं। नीतीश 15वें ओवर में सिर्फ 4 रन दिए।
1:36 pm
अक्षर ने झटका फिलिप्स का विकेट
अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स का विकेट झटक लिया है। 123 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा है। सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबलों में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले फिलिप्स 14 गेंद में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मिचेल अर्धशतक जड़कर क्रीज पर मौजूद हैं।
1:20 pm
रेड्डी ने झटका एलेन का बड़ा विकेट
9वें ओवर में गेंदबाजी के लिए बुलाए गए नीतीश कुमार रेड्डी ने आते ही फिन एलेन का बड़ा विकेट चटका दिया है। इस विकेट में नमन धीर का भी बड़ा योगदान रहा। उन्होंने लॉन्ग ऑन से आगे की ओर भागते हुए डाइव लगाकर कैच लपका। एलेन 25 गेंद में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
1:16 pm
छक्कों में ही डील कर रहे हैं एलेन-मिचेल
फिन एलेन और डैरिल मिचेल बस छक्कों में ही डील कर रहे हैं। पावरप्ले खत्म होने के बाद अगले 2 ओवर में इन दोनों ने 4 छक्के लगा दिए हैं। 8 ओवर की समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर 88/1 है।
1:05 pm
धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे एलेन-मिचेल
फिन एलेन और डैरिल मिचेल ने धुआंधार बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड को पावरप्ले के अंदर 50 के पार पहुंचा दिया है। दोनों ने कीवी टीम को शुरुआती झटके से उबार लिया है।
12:49 pm
अर्शदीप ने साइफर्ट को पवेलियन भेजा
अर्शदीप सिंह ने एक बार फिर न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी जल्दी ही तोड़ दी है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने साइफर्ट (6 गेंद में 2 रन) को पवेलियन भेजा।
https://twitter.com/BCCI/status/2114978924371538211
12:38 pm
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू
न्यूजीलैंड ने पहले ओवर में सिर्फ 4 रन बनाए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने कसा हुआ पहला ओवर डाला।
12:31 pm
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत - अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड - फिन एलेन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैथ्यू फिशर, काइल जेमीसन, एडम मिल्ने जैकब डफी
12:29 pm
न्यूजीलैंड ने किए 3 बदलाव
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के उतरी है। कीवी टीम ने 3 बदलाव किए हैं। नाथन स्मिथ, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन को बाहर कर एडम मिल्ने, काइल जेमीसन और मैथ्यू फिशर को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




