न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में मिली पहली जीत, विशाखापट्टनम में 50 रन से हारा भारत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया को 50 रन से करारी शिकस्त मिली।

अर्धशतक लगाने के बाद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते शिवम दुबे, Photo Credit: BCCI/X
न्यूजीलैंड ने विशाखापट्टनम में खेले गए चौथे टी20 मैच में भारत को 50 रन से हरा दिया। मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कीवी टीम ने टिम साइफर्ट (36 गेंद में 62 रन) और डेवोन कॉनवे (23 गेंद में 44 रन) से मिली धमाकेदार शुरुआत और आखिरी ओवरों में डेरिल मिचेल (18 गेंद में) की आतिशी बल्लेबाजी से 7 विकेट खोकर 215 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
इस बड़े टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 165 रन पर ही सिमट गई। शिवम दुबे ने छठे नंबर पर 23 गेंद में 65 रन की धुआंधार पारी खेली लेकिन वह अकेले पड़ गए। उनके अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। टीम इंडिया इस मुकाबले में एक कम बल्लेबाज के साथ खेल रही थी। ईशान किशन को चोट के चलते बाहर रखा गया। उनकी जगह अर्शदीप सिंह को खिलाया गया।
भारत बनाम न्यूजीलैंड, लाइव अपडेट:-
Live Updates
2026-01-28T22:33
50 रन से हारी टीम इंडिया
भारतीय टीम की पारी 18.4 ओवर में 165 रन पर सिमट गई है। कुलदीप यादव आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। न्यूजीलैंड ने 50 रन से यह मुकाबला जीतकर आखिरकार सीरीज में खाता खोल लिया है।
https://twitter.com/BCCI/status/2016554570793758978
2026-01-28T22:27
सबको मिल गई बल्लेबाजी
भारत ने शिवम दुबे के रन आउट होने के बाद अगले दो ओवर में हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के विकेट खो दिए हैं। रवि बिश्नोई के साथ कुलदीप यादव क्रीज पर हैं। अब बस औपचारिकताएं शेष हैं।
2026-01-28T22:13
दुर्भाग्यपूर्ण रूप से रन आउट हो गए शिवम दुबे
शिवम दुबे दुर्भाग्यपूर्ण रूप से रन आउट हो गए हैं। हर्षित राणा ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर बॉलर की दिशा में जोरदार शॉट लगाया था, जो मैट हेनरी के हाथों में लगकर विकेटों पर जा लगी। नॉन स्ट्राइक एंड पर शिवम दुबे क्रीज से बाहर खड़े पाए गए और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। शिवम दुबे ने 23 गेंद में 3 चौके और 7 छक्के उड़ाते हुए 65 रन बनाए। अब मुकाबला न्यूजीलैंड की मुट्ठी में है।
2026-01-28T22:01
शिवम दुबे ने 15 गेंद में ठोका अर्धशतक
शिवम दुबे ने 15 गेंद में अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने पिछले 2 ओवर में 5 छक्के और 2 चौके लगाकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को झूमने का मौका दिया है। भारत को जीत के लिए 7 ओवर में 87 रन बनाने हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/2016550140941861209
2026-01-28T21:47
भारत की आधी टीम सिमटी
82 के स्कोर पर भारत की आधी टीम सिमट गई है। जैक फाउल्क्स ने रिंकू सिंह (39) को LBW आउट कर दिया है। हर्षित राणा बैटिंग करने के लिए आए हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए 57 गेंद में 134 रन बनाने हैं, जो अब असंभव सा दिख रहा है।
2026-01-28T21:36
सैंटनर ने हार्दिक को भी चलता किया
कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने हार्दिक पंड्या (2) का भी विकेट झटक लिया है। भारत का स्कोर 63/4 हो गया है। 23 गेंद में 29 रन बनाकर खेल रहे रिंकू सिंह का साथ देने आए शिवम दुबे ने छक्के से खाता खोला है।
2026-01-28T21:26
सैंटनर का शिकार बने संजू
मिचेल सैंटनर ने संजू सैमसन के रूप में भारत को तीसरा झटका दे दिया है। संजू 15 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 55/3 के स्कोर पर हार्दिक पंड्या ने क्रीज पर कदम रखा है।
2026-01-28T21:04
भारत को लगा दूसरा झटका
भारत ने 2 ओवर में 2 विकेट गंवा दिए हैं। सूर्यकुमार यादव 8 रन बनाकर जैकब डफी को रिटर्न कैच दे बैठे हैं। रिंकू सिंह नंबर-4 पर आए हैं।
2026-01-28T20:56
अभिषेक गोल्डन डक पर आउट
मैट हेनरी ने पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेज दिया है। अभिषेक छक्का लगाने के प्रयास में डीप थर्ड की दिशा में लपके गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए हैं।
2026-01-28T20:43
भारत को मिला 216 रन का टारगेट
डेरिल मिचेल ने 18 गेंद में नाबाद 39 रन की पारी खेलकर न्यूजीलैंड को 215/7 के स्कोर तक पहुंचा दिया है। भारत को 216 रन का विशाल लक्ष्य मिला है। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे किफायती गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट झटके। कुलदीप यादव ने 39 रन देकर 2, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 38 रन देकर 1 और रवि बिश्नोई ने 49 रन खर्चते हुए 1 विकेट लिए। हर्षित राणा ने 4 ओवर में 54 रन लुटाए। उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।
2026-01-28T20:32
2 ओवर का खेल बाकी
18 ओवर की समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर 182/7 है। अर्शदीप ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर जैक फाउल्क्स का विकेट झटका है।
2026-01-28T20:20
पंड्या के डायेरक्ट थ्रो पर आउट हुए सैंटनर
हार्दिक पंड्या ने डायरेक्ट थ्रो पर मिचेल सैंटनर को रन आउट कर दिया है। 163 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को छठा झटका लगा है। 23 गेंद का खेल बाकी है। न्यूजीलैंड को डेरिल मिचेल से उम्मीदें हैं कि वह अंत तक टिके रहैं और स्कोर को 200 के करीब लेकर जाएं।
2026-01-28T20:14
न्यूजीलैंड की आधी टीम ढेर
न्यूजीलैंड की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवा रही है। 152 रन के स्कोर पर उसकी आधी टीम सिमट गई है। रवि बिश्नोई ने मार्क चैपमैन (9) को आउट कर अपना पहला विकेट झटक लिया है।
2026-01-28T20:05
न्यूजीलैंड को लगे 4 झटके
न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के 100 रन बना लिए थे लेकिन 137 तक पहुंचते-पहुंचते उसने 4 विकेट खो दिए हैं। अर्शदीप सिंह ने टिम साइफर्ट (36 गेंद में 62 रन) की आतिशी पारी खत्म की तो कुलदीप ने ग्लेन फिलिप्स (16 गेंद में 24 रन) को चलता कर दिया है। अब क्रीज पर दो नए बल्लेबाज मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/2016522521491980527
2026-01-28T19:42
न्यूजीलैंड के 2 विकेट धड़ाम
डेवोन कॉनवे ने 9वें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव को छक्के के लिए भेजा था। इसके बाद कुलदीप ने अगली गेंद पर वापसी की और उन्हें डीप कवर पर रिंकू के हाथों लपकवा दिया। जसप्रीत बुमराह ने अगले ओवर की शुरुआत विकेट के साथ की। बुमराह ने नए बल्लेबाज रचिन रवींद्र को पवेलियन लौटाया।
2026-01-28T19:35
साइफर्ट ने 25 गेंद में ठोकी फिफ्टी
टिम साइफर्ट ने 25 गेंद में फिफ्टी ठोक दी है। दूसरे छोर से डेवोन कॉनवे भी आतिशी बैटिंग कर रहे हैं। 8 ओवर का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड का स्कोर 94 पहुंच गया है।
2026-01-28T19:27
न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में बनाए 71 रन
न्यूजीलैंड ने पावरप्ले की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 71 रन बना लिए हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले 6 ओवर में 4 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन कोई कीवी टीम की ओपनिंग जोड़ी को नहीं तोड़ पाया।
2026-01-28T19:10
न्यूजीलैंड की तेज शुरुआत
टिम साइफर्ट ने न्यूजीलैंड को धमाकेदार शुरुआत दिलाई है। साइफर्ट 11 गेंद में 25 पर पहुंच गए हैं। डेवोन कॉनवे 1 गेंद में 1 रन पर हैं।
2026-01-28T18:31
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
भारत - संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड - टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी
2026-01-28T18:31
पहले गेंदबाजी करेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ईशान किशन चोट के चलते आज नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह अर्शदीप सिंह की एंट्री हुई है।
2026-01-28T18:20
कुछ ही देर में होगा टॉस
विशाखापट्टनम में अब से कुछ ही देर में टॉस होने वाला है। भारतीय टीम की प्लेइंग-XI क्या होगी, ये बड़ा सवाल है।
2026-01-28T17:35
आज किसे दिया जाएगा आराम?
भारतीय टीम ने इस सीरीज में सभी गेंदबाजों को एक-एक मैच का आराम दिया है। आज अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या को आराम दिया जा सकता है।
https://twitter.com/BCCI/status/2016481389374255463
2026-01-28T17:30
प्लेइंग-XI से बाहर होंगे संजू सैमसन?
संजू सैमसन का इस सीरीज में बल्ला नहीं चला है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले उनकी फॉर्म चिंता का विषय है। भारतीय टीम उन्हें बाहर कर अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन से ओपनिंग करवा सकती है। ईशान जबरदस्त फॉर्म में हैं। तिलक वर्मा के वापस आने पर उन्हें बाहर रखना मुश्किल होगा। ऐसे में ईशान को आखिरी दो मैचों में बतौर ओपनर आजमाने पर विचार किया जा सकता है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap



