logo

मूड

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

IND vs NZ Live: टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी, वैभव नहीं खेल रहे; भुवी की वापसी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला हैमिल्टन में खेला जा रहा है। कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

IND vs NZ 5th T20I Toss Update

हैमिल्टन में टॉस का सिक्का उछालते कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला हैमिल्टन में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। कीवी टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। मैथ्यू फिशर की जगह ब्लेयर टिकनर खेल रहे हैं। सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं। अक्षर पटेल को बाहर कर वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है। मयंक यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार खेल रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी को आज भी मौका नहीं मिला है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ही ओपनिंग करती दिखेगी। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

 

भारत बनाम न्यूजीलैंड, पांचवां टी20 लाइव अपडेट:

12:25 pm

वरुण चक्रवर्ती का 50वां टी20I मैच

मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को इस सीरीज में पहली बार मौका मिल रहा है। आज वह अपने टी20I करियर का 50वां मैच खेलने उतर रहे हैं। वरुण ने इस फॉर्मेट में अब तक 75 विकेट लिए हैं।

12:13 pm

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड - फिन एलेन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर

12:07 pm

टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया इस सीरीज में पहली बार पहले बैटिंग करती नजर आएगी।

11:51 am

कुछ ही देर में टॉस

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला हैमिल्टन में है। अब से कुछ ही देर में टॉस होने वाला है।

Related Topic:#India vs New Zealand

और पढ़ें