logo

ट्रेंडिंग:

IND vs NZ 1st T20I: कब और कितने बजे शुरू होगा मैच? फ्री में यहां देखें लाइव

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाना है। मैच से जुड़ी हर बड़ी जानकारियां यहां जानिए।

Abhishek Sharma Batting T20I

अभिषेक शर्मा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

वनडे सीरीज के बाद अब भारत-न्यूजीलैंड की टी20 सीरीज में टक्कर होनी है। 5 मैचों की यह टी20 सीरीज आज (21 जनवरी) से नागपुर में शुरू हो रही है। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करने उतरेगी। मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली कीवी टीम की निगाहें भी इसी पर होंगी। हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम अपने कई स्टार खिलाड़ियों के बिना उतरी थी। इसके बावजूद उसने ऐतिहासिक सीरीज जीत हासिल की। टी20 में उसकी फुल स्ट्रेंथ टीम है।

 

भारतीय टीम चोटों से परेशान है। तिलक वर्मा पहले 3 मैचों से बाहर हैं। वहीं वॉशिंगटन सुंदर पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। तिलक की जगह श्रेयस अय्यर को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। हालांकि टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले ही कह दिया है कि तिलक को नंबर-3 पर ईशान किशन रिप्लेस करेंगे। यानी श्रेयस अय्यर को फिर से बाहर ही रहना होगा। वहीं वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में आए रवि बिश्नोई को भी बेंच गर्म करना पड़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें: ट्रोलिंग छोड़िए, हर पारी में पॉपुलर हो रहे हैं हर्षित राणा, आंकड़े दे रहे गवाही

मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मुकाबले की शुरुआत 7 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले सिक्का उछाला जाएगा। यानी 6:30 बजे टॉस होगा।

टीवी पर कहां दिखेगा मैच?

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी पर लाइव मैच का लुत्फ उठाने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा। DD फ्री डिश पर भी इस मुकाबले को लाइव देखा जा सकता है। इसके लिए DD Sports चैनल लगाना होगा।

 

यह भी पढ़ें: 'विराट कोहली से कुछ सीखो', टीम इंडिया को नसीहत क्यों दे रहे सुनील गावस्कर?

लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

भारत बनान न्यूजीलैंड टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप्प और वेबसाइट पर होगी। मोबाइल में जियोहॉटस्टार ऐप्प पर इस मैच को फ्री में देखा जा सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, हर्षित राणा/शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती


न्यूजीलैंड - टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap