logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs NZ: कितने बजे से खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड मैच? यहां फ्री में देखें लाइव

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज जीत चुकी है। वह क्लीन स्वीप की ओर कदम बढ़ाना चाहेगी।

Ishan Kishan IND vs NZ 4th T20

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शॉट खेलते ईशान किशन, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय टीम ने पहले तीन टी20 मैचों में न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। टीम इंडिया बॉलिंग और बैटिंग दोनों डिपार्टमेंट में इक्कीस नजर आई है। अभिषेक शर्मा, कप्तान सूर्युकमार यादव और ईशान किशन ने बल्ले से रंग जमाया है, जबकि हर्षित राणा, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह कीवियों पर कहर बनकर टूटे हैं। आज (28 जनवरी) सीरीज के चौथे मुकाबले में भी मेजबान टीम इस दबदबे को बरकरार रखने उतरने वाली है।

न्यूजीलैंड बचा पाएगी लाज?

वनडे सीरीज में 2-1 से ऐतिहासिक जीत करने वाली न्यूजीलैंड की टीम टी20 में कहीं टिकती नजर नहीं आई है। उसके सामने अब सम्मान बचाने की चुनौती है। लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी से कीवी टीम को गेंदबाजी में मजबूती मिलेगी। जिमी नीशम भी प्लेइंग-XI में लौट सकते हैं। न्यूजीलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले जीत का स्वाद चख अपना हौसला बुलंद करना चाहेगी।

 

यह भी पढ़ें: अंडर 19 वर्ल्ड कप में शतक लगाकर मचाई खलबली, कौन हैं विहान मल्होत्रा?

क्या होगी भारत की प्लेइंग-XI?

टी20 वर्ल्ड कप से पहले डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ने गेंदबाजी में रोटेशन पॉलिसी अपनाया है। अगले महीने शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती में से किसी ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के तीनों मैचों को खेला है। सभी को एक-एक मैच में आराम मिला है। टीम मैनेजमेंट चौथे मैच में भी गेंदबाजी में बदलाव कर सकती है। अर्शदीप और वरुण की प्लेइंग-XI में वापसी हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें: WPL में वेन्यू बदलने से रूठी RCB की किस्मत, लगातार दूसरी हार की वजह क्या है?

कहां देखें लाइव?

चौथे मुकाबले में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर विशाखापट्टनम में होने वाली है। मैच की शुरुआत 7 बजे से होगी। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा। टीवी पर लाइव ऐक्शन का लुत्फ उठाने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा। अगर आप इस मैच को मोबाईल पर देखना चाहते हैं तो आपको जियोहॉटस्टार ऐप्प पर जाना होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

भारत - संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

 

न्यूजीलैंड - टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी

Related Topic:#India vs New Zealand

और पढ़ें