ACC विमेंस एशिया कप में आज (5 सितंबर) भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होना है। सेमीफाइनल में पहले ही जगह बना चुकी टीम इंडिया जीत के साथ ग्रुप स्टेज को खत्म करने के इरादे से उतरने वाली है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने थाईलैंड और हॉन्ग कॉन्ग को बेहद आसानी से हराया है लेकिन अब उसका असली टेस्ट होगा। पाकिस्तान की टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी थाईलैंड और हॉन्ग कॉन्ग से कहीं बेहतर है।
पाक टीम एशिया कप में भारत से एक ही बार जीत पाई है। उसने 2022 में टीम इंडिया को 13 रन से हराया था। कप्तान फातिमा सना चाहेंगी कि उनकी टीम 4 साल बाद फिर से इस प्रदर्शन को दोहराए। पाकिस्तान के ऊपर इस मुकाबले में कोई अतिरिक्त दबाव नहीं होगा, क्योंकि वह हार भी जाता है तो अगले मुकाबले में हॉन्ग कॉन्ग को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। ऐसे में पाक खिलाड़ी खुलकर खेलना चाहेंगे और उलटफेर को अंजाम देने के लिए बेताब होंगे। दूसरी तरफ टीम इंडिया भी अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी। आइए जानते हैं इस हाईवोल्टेज मुकाबले को कहां देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: संजू या अभिषेक वैभव के साथ किसको पार्टनर देखना चाहते हैं पूर्व क्रिकेटर?
भारत बनाम पाकिस्तान मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस एशिया कप का मुकाबला भारतीय समयानुसर रात 8 बजे से खेला जाएगा।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस एशिया कप का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच टीवी पर कहां दिखेगा?
भारत-पाकिस्तान मुकाबले का सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लुत्फ उठाया जा सकता है।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच मोबाइल पर कैसे देखें?
भारत-पाकिस्तान मुकाबले का मोबाइल पर लुत्फ उठाने के लिए सोनी लिव ऐप्प पर जाना होगा। सोनी लिव ऐप्प और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्या है रोडमैप? BCCI मीटिंग की अटकलें समझिए
दोनों टीमों का स्क्वॉड:
भारत - स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, प्रतिका रावल, राधा यादव, गुलालन कमालिनी, प्रेमा रावत
पाकिस्तान - मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सिदरा शमास, फातिमा सना (कप्तान), उमाम-ए-हानी, एमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिनी रियासत, ईमान नसीर, वहीदा अख्तर