logo

मूड

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

LIVE: पाकिस्तान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का किया फैसला

अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। पढ़ें मैच के पल-पल की खबर, खबरगांव पर।

U19 टीम के कैप्टन लक्ष्य रायचंदानी। Photo Credit: ACCMedia1/X

U19 टीम के कैप्टन लक्ष्य रायचंदानी। Photo Credit: ACCMedia1/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला ओमान के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहा है। भारत की अंडर-19 टीम का सामना पाकिस्तान से होने वाला है। पाकिस्तान टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा है। भारत ग्रुप स्टेज में मिली हार का बदला लेकर खिताब जीतने उतर रहा है। भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया। अफगानिस्तान ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 227 रन बनाए थे। भारत ने यह लक्ष्य 36.5 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 93 रन बनाए।

आर्यवीर सहवाग और वीके विनीत ने भी शानदार खेल दिखाया था। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया, बांग्लादेश को 138 रन पर समेटा और लक्ष्य 21.5 ओवर में पा लिया। पाकिस्तान ने ग्रुप चरण में भारत को तीन विकेट से हराया था। भारत ने उस मैच में 208 रन बनाए थे, जिसे पाकिस्तान ने चेज कर लिया। इस जीत से पाकिस्तान को फाइनल से पहले मानसिक बढ़त भी मिली है। AICC के आंकड़ों के मुताबिक यूथ वनडे में भारत ने 15 और पाकिस्तान ने 13 मैच जीते हैं। एक मुकाबला टाई रहा है।

भारत बनाम पाकिस्तान  U19 Asia Cup लाइव अपडेट-

9:56 am

क्या है दोनों टीमों का आपस में रिकॉर्ड

दोनों टीमें 31 मैचों में एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। इनमें से भारत ने 17, पाकिस्तान ने 13 मैच जीते हैं और 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। लेकिन 2021 से अब तक भारत ने 7 मुकाबलों में सिर्फ दो बार जीत हासिल की है।

9:37 am

पिच का हाल कैसा है?

अल अमेरात की पिच पर बल्ले और गेंद के बीच बराबर की टक्कर की उम्मीद है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को कुछ मूवमेंट मिल सकता है। मैच आगे बढ़ने पर पिच धीमी हो सकती है और स्पिनर अहम हो सकते हैं। बल्लेबाजों को साझेदारियां बनानी होंगी और एक साथ विकेट गंवाने से बचना होगा। टॉस की भूमिका अहम रह सकती है।

9:37 am

मौसम का हाल क्या है?

धूप बरकरार रह सकती है। तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना नहीं है। हवा की रफ्तार 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। ऐसे में 50 ओवर के मैच में मौसम की वजह से कोई परेशानी नहीं आने वाली है।

9:35 am

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या है?

भारत, अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा खेलने वाले कई खिलाड़ियों को बरकरार रख सकता है। टीम प्रबंधन पाकिस्तान से मिली हार को भी ध्यान में रख सकता है। ये संभावित टीमें हैं और टॉस के बाद ही असली प्लेइंग 11 सामने आएगी। भारत की संभावित टीम: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), यशवर्धन सिंह चौहान, मानल चौहान, अर्जुन राजपूत, मोहित उल्वा, आर्यन सावसानी, काव्य परेश पटेल और ईशान सूद।

9:36 am

पाकिस्तान की संभावित टीम, किन खिलाड़ियों को मौका?

फरहान यूसुफ (कप्तान), उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, हमजा जहूर (विकेटकीपर), अहमद हुसैन, रिजवानुल्लाह, अली रजा, मोहम्मद सयाम, हसनैन अब्बास दार और निकाब शफीक।

Related Topic:#India vs Pakistan

और पढ़ें