logo

ट्रेंडिंग:

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच कहां दिखेगा? यहां फ्री में उठाएं लुत्फ

ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी सुपर-6 मैच में भारत-पाकिस्तान की टक्कर हो रही है। टीम इंडिया को पहले बैटिंग के लिए बुलाया गया है।

IND vs PAK Under-19 World Cup 2026

आयुष म्हात्रे का विकेट लेने के बाद जश्न मनाते मोहम्मद सय्याम, Photo Credit: ICC

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में आज (1 फरवरी) भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने है। दोनों टीमों की भिड़ंत टूर्नामेंट के आखिरी सुपर-6 मुकाबले में हो रही है। बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर टीम इंडिया ने बेहतरीन शुरुआत की थी लेकिन पाकिस्तान ने 4 गेंद के अंदर 3 विकेट लेकर भारत को संकट में डाल दिया। 

 

स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंद में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 30 रन जड़े। वह 47 के कुल स्कोर पर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। इसके एक गेंद बाद कप्तान आयुष म्हात्रे (0) भी चलते बने। दोनों को मोहम्मद सैय्याम ने चलता किया। अगले ओवर की पहली गेंद पर आरोन जॉर्ज (16) को अब्दुल सुभान ने क्लीन बोल्ड कर दिया। देखते ही देखते 47/0 से टीम इंडिया का स्कोर 47/3 हो गया। फिलहाल भारतीय टीम 30 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 140 रन बना चुकी है। वेदांत त्रिवेदी (52) और अभिज्ञान कुंडू (12) क्रीज पर हैं।

 

यह भी पढ़ें: पहली 16 गेंद में 18 रन, फिर आई ईशान किशन की आंधी और टूट गया सूर्या का रिकॉर्ड

सेमीफाइनल का टिकट दांव पर

भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप में अजेय है। उसने एक कदम सेमीफाइनल में रख दिया है लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी हार उसे टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। पाकिस्तान के लिए यह 'करो या मरो' वाला मुकाबला है। यानी एक तरह से उसके लिए वर्चुअल क्वार्टर फाइनल मैच है। वह भारत को 200 रन पर रोक देती है तो उसे लक्ष्य 31.5 ओवर में हासिल करना होगा। अगर टीम इंडिया 250 रन तक पहुंच जाती है तो पाकिस्तान को यह टारगेट 33.2 ओवर में चेज करना होगा।

 

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन का खेल खत्म? टी20 वर्ल्ड कप से पहले लगातार पांचवें मैच में हुए फ्लॉप

कहां देख सकते हैं लाइव?

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। टीवी पर मैच देखने के लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा। इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप्प और उसके वेबसाइट पर हो रही है। मोबाईल पर फ्री में इस हाई-वोल्टेज मैच का लुत्फ उठाने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप्प पर जाना होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

भारत - आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेन्द्रन

 

पाकिस्तान - हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap