logo

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

भारत ने जीता पहला वनडे, रांची में साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे रांची में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

Kuldeep Yadav Team India Ranchi ODI

विकेट लेने के बाद कुलदीप यादव को बधाई देते साथी खिलाड़ी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। प्रोटियाज टीम की कप्तानी एडन मारक्रम कर रहे हैं। नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा और केशव महाराज को आराम दिया गया है।

 

टीम इंडिया की कमान केएल राहुल संभाल रहे हैं। शुभमन गिल के चोटिल होने के चलते उन्हें कप्तानी करने का मौका मिला है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-XI में ऋतुराज गायकवाड़ को मौका दिया है। ऋतुराज दो साल बाद वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने उतर रहे हैं। वह श्रेयस अय्यर की जगह नंबर-4 पर बैटिंग करने उतरे। पढ़िए रांची से पल-पल का अपडेट।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, लाइव अपडेट:-

Live Updates

2025-11-30T09:58

भारत 17 रन से जीता

भारत ने 17 रन से रांची वनडे अपने नाम कर लिया है। कॉर्बिन बॉश आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। साउथ अफ्रीका की पारी 332 पर सिमट गई है।

2025-11-30T21:26

कॉर्बिन बॉश भारत से छीनेंगे जीत?

आठवें नंबर पर उतरे कॉर्बिन बॉश की बदौलत साउथ अफ्रीकी टीम अभी भी मुकाबले में बनी हुई है। कॉर्बिन बॉश 38 गेंद में 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रोटियाज टीम को 24 गेंद में 38 रन की जरूरत है। भारत जीत से 2 विकेट दूर है।

2025-11-30T20:39

कुलदीप यादव ने पलट दिया मैच

मार्को यानसन और मैथ्यू ब्रीत्जके टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा बने हुए थे लेकिन कुलदीप यादव ने 3 गेंद के अंदर दोनों को पवेलियन भेजकर मुकाबला पलट दिया है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 228/7 हो गया है। भारतीय टीम जीत से सिर्फ 3 विकेट दूर है।

2025-11-30T08:19

रोमांचक मोड़ पर मैच

मार्को यानसन ने 26 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। उनकी आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत साउथ अफ्रीका की टीम मुकाबले में वापस आ गई है। 30 ओवर की समाप्ति पर स्कोर 206/5 है। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 20 ओवर में 144 रन की जरूरत है।

2025-11-30T20:00

साउथ अफ्रीका ने किया काउंटर अटैक

5 विकेट गिरने के बाद भी साउथ अफ्रीका का काउंटर अटैक जारी है। मैथ्यू ब्रीत्जके और मार्को यानसन ने छठे विकेट के लिए 32 गेंद में 55 रन की साझेदारी कर डाली है। 27 ओवर की समाप्ति पर प्रोटियाज टीम का स्कोर 185/5 है। ब्रीत्जके अर्धशतक (56) जड़कर खेल रहे हैं, जबकि यानसन ने 21 गेंद में 45 रन ठोक दिए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस 28 गेंद में 37 रन की तेज पारी खेलकर आउट हुए।

2025-11-30T07:12

कुलदीप ने जॉर्जी का विकेट चटकाया

5 ओवर के अंदर 3 विकेट गिरने के बाद मैथ्यू ब्रीत्जके और टोनी डीजॉर्जी 66 रन की साझेदारी कर साउथ अफ्रीका की पारी को अच्छे से बढ़ा रहे थे लेकिन कुलदीप यादव ने इस जोड़ी को तोड़ दिया है। कुलदीप ने डीजॉर्ज (39) को LBW आउट किया। भारतीय टीम को रिव्यू लेने पर यह सफलता मिली। डेवाल्ड ब्रेविस बैटिंग करने आए हैं।

2025-11-30T06:22

साउथ अफ्रीका की पारी लड़खड़ाई

अर्शदीप सिंह ने अब एडन मारक्रम का विकेट झटक लिया है। उनकी बाहर की गेंद को कवर की दिशा में पंच करने के प्रयास में मारक्रम बाहरी किनारा लगा बैठे और केएल राहुल ने आसान कैच पूरा किया। रांची में हर्षित राणा और अर्शदीप कहर ढा रहे हैं। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज उनके सामने संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।

2025-11-30T06:06

हर्षित ने साउथ अफ्रीका को दिए 2 झटके

हर्षित राणा ने रायन रिकलटन का विकेट लेने के बाद क्विंटन डीकॉक को भी पवेलियन भेज दिया है। उन्होंने रिकलटन को जहां स्टंप उखाड़ा, वहीं डीकॉक को एक बेहतरीन गेंद पर विकेट के पीछे लपकवाया। साउथ अफ्रीका का स्कोर 7/2 हो गया है। एडन मारक्रम का साथ देने मैथ्यू ब्रीत्जके आए हैं।

2025-11-30T06:03

हर्षित राणा ने दिलाई पहली सफलता

हर्षित राणा ने दूसरे ही ओवर में साउथ अफ्रीका की ओपनिंग जोड़ी तोड़ दी है। उन्होंने रायन रिकलटन (0) को क्लीन बोल्ड कर दिया।

2025-11-30T05:28

भारत ने खड़ा किया 349/8 का स्कोर

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 350 रन का टारगेट दिया है। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए हैं। विराट कोहली की शतकीय पारी और रोहित शर्मा और केएल राहुल के अर्धशतकों ने भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। रवींद्र जडेजा ने भी 20 गेंद में 32 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन, नांद्रे बर्गर, कॉर्बिन बॉश और ऑटनील बार्टमैन ने 2-2 विकेट लिए।

2025-11-30T04:51

कोहली ने खेली 135 रन की पारी

विराट कोहली 120 गेंद में 135 रन बनाकर नांद्रे बर्गर का शिकार बन गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 7 छक्के जड़े। उनका विकेट 275 के स्कोर पर गिरा। केएल राहुल और रवींद्र जडेजा पर जिम्मेदारी है कि वे भारत को 350 के पार ले जाएं।

2025-11-30T04:20

किंग कोहली की 52वीं ODI सेंचुरी

विराट कोहली ने अपने वनडे करियर की 52वीं सेंचुरी ठोक दी है। किंग कोहली ने 38वें ओवर की पांचवीं गेंद को बैकवर्ड पॉइंट की दिशा से चौके के लिए भेजकर 102 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इस मैदान पर कोहली का यह तीसरा शतक है। वह अब तक अपनी पारी में 7 चौके और 5 छक्के उड़ा चुके हैं। भारत का स्कोर 238/4 है।

2025-11-30T03:55

भारत को लगा चौथा झटका

भारतीय टीम ने वॉशिंगटन सुंदर के रूप में चौथा विकेट गंवा दिया है। ऑटनील बार्टमैन ने सुंदर को कॉर्बिन बॉश के हाथों लपकवाया। अब कप्तान केएल राहुल बैटिंग करने आए हैं।

2025-11-30T03:32

ब्रेविस के अद्भुत कैच ने खत्म किया ऋतुराज का संघर्ष

डेवाल्ड ब्रेविस ने बैकवर्ड पॉइंट पर उड़ते हुए अद्भुत कैच लपक ऋतुराज गायकवाड़ का संघर्ष खत्म कर दिया है। ऋतुराज 14 गेंद खेलकर 8 रन ही बना सके। 85 रन बनाकर खेल रहे विराट कोहली का साथ देने वॉशिंगटन सुंदर आए हैं।

2025-11-30T03:08

रोहित शर्मा LBW आउट हुए

रोहित शर्मा अर्धशतक जड़ने के कुछ देर बाद ही अपना विकेट गंवा बैठे है। उन्हें मार्को यानसन ने LBW आउट किया। रोहित 51 गेंद में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रन की अच्छी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। अब क्रीज पर ऋतुराज गायकवाड़ आए हैं। विराट कोहली 72 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2025-11-30T14:56

कोहली-रोहित की फिफ्टी

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर लिए हैं। कोहली ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़कर स्टाइल में अपना पचासा पूरा किया। वहीं रोहित अगले ओवर में सिंगल लेकर फिफ्टी तक पहुंचे। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।

2025-11-30T14:43

कोहली-रोहित अर्धशतक के करीब

रांची में विराट कोहली और रोहित शर्मा चौके-छक्कों में डील कर रहे हैं। 16 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन है। कोहली-रोहित दोनों अपने-अपने अर्धशतक से 5 रन दूर हैं।

2025-11-30T02:17

पावरप्ले में भारत ने बनाए 80 रन

यशस्वी जायसवाल का विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मोर्चा संभाल लिया है। रोहित-कोहली ने पावरप्ले में भारत को 80 रन तक पहुंचा दिया है। कोहली 26 गेंद में 30 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि रोहित 18 गेंद में 20 पर हैं।

2025-11-30T02:10

भारत का स्कोर 50 के पार

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने संयम के साथ आक्रामकता दिखाते हुए 7 ओवर में ही भारत का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है। RO-KO की जोड़ी ने JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में मौजूद दर्शकों को अपनी बैटिंग से मोहित कर दिया है।

2025-11-30T01:50

यशस्वी जायसवाल OUT

नांद्रे बर्गर ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल को विकेट के पीछे लपकवाया। यशस्वी 16 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बर्गर ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा को भी लगभग चलता कर दिया था लेकिन टोनी डीजॉर्जी ने डीप स्क्वेयरलेग पर आसान सा कैच टपका दिया। रोहित ने पुल शॉट खेला था। अपने पसंदीदा शॉट पर वह बाल-बाल बचे। 4 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 31/1 है।

2025-11-30T01:31

यशस्वी ने किया चौके से आगाज

भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर मुकाबले का धमाकेदार आगाज किया है। मार्को यानसन की पटकी हुई गेंद को उन्होंने डीप पॉइंट की दिशी में चौके के लिए भेजा। रोहित शर्मा दूसरे छोर पर खड़े हैं।

2025-11-30T01:27

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत - यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

साउथ अफ्रीका - क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रायन रिकलटन, एडन मारक्रम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्जके, टोनी डीजॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, प्रीनेलन सुब्रायेन, ऑटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर

2025-11-30T01:20

टीम इंडिया की पहले बैटिंग

केएल राहुल को भी सिक्के का साथ नहीं मिला है। भारतीय टीम एक और टॉस हार गई है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रांची में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap