भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत हो गई है। इस सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार (14 नवंबर) से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका को 159 रन पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया अब सिर्फ 122 रन पीछे है। स्टंप्स तक केएल राहुल 13, जबकि वॉशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी प्रोटियाज टीम को एडन मारक्रम और रायन रिकलटन ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। जसप्रीत बुमराह ने 11वें ओवर में रिकलटन (23) को बोल्ड कर इस जोड़ी को तोड़ा। अपने अगले ओवर में उन्होंने मारक्रम (31) को भी पवेलियन भेज दिया। साउथ अफ्रीका की टीम इन झटकों से कभी संभल नहीं पाई और सस्ते में ढेर हो गई। बुमराह ने अपने टेस्ट करियर में 16वीं बार 5 विकेट हॉल पूरा किया।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, लाइव अपडेट:-
November 14, 16:40
स्टंप्स तक भारत का स्कोर 37/1
ईडन गार्डंस में पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन है। केएल राहुल (13) और वॉशिंगटन सुंदर (6) नाबाद बल्लेबाज हैं।
November 14, 16:26
राहुल-सुंदर ने संभाली पारी
यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद वॉशिंगटन सुंदर नंबर-3 पर उतरे हैं। वह केएल राहुल का अच्छा साथ निभा रहे हैं। भारत का स्कोर 36/1 है।
November 14, 15:30
भारत का पहला विकेट गिरा
यशस्वी जायसवाल के रूप में भारत को पहला झटका लग गया है। मार्को यानसन की गेंद को कट करने गए यशस्वी अपने विकेटों पर खेल गए।
November 14, 14:44
159 पर सिमटी साउथ अफ्रीका की पारी
जसप्रीत बुमराह ने 4 गेंद के भीतर साइमन हार्मर और केशव महाराज को आउट कर साउथ अफ्रीका की पारी 159 पर समेट दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपना 5 विकेट हॉल भी पूरा किया।
November 14, 14:10
टी-ब्रेक तक साउथ अफ्रीका 154/8
कॉर्बिन बॉश के विकेट के साथ ही टी-ब्रेक ले लिया गया है। अक्षर पटेल ने 3 रन बनाकर खेल रहे बॉश को LBW आउट किया। साउथ अफ्रीका का स्कोर 154/8 है।
November 14, 13:39
सिराज ने ओवर में झटके 2 विकेट
मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में साउथ अफ्रीका को दो झटके दे दिए हैं। उन्होंने पहले विकेटकीपर बल्लेबाज काइल विरेन को LBW आउट किया और फिर दो गेंद बाद नए बल्लेबाज मार्को यानसन का स्टंप उखाड़ दिया। साउथ अफ्रीका का स्कोर 147/7 हो गया है। ट्रिस्टन स्टब्स का साथ देने कॉर्बिन बॉश आए हैं।
November 14, 12:45
साउथ अफ्रीका की आधी टीम सिमटी
जसप्रीत बुमराह ने टोनी डीजॉर्जी के रूप में साउथ अफ्रीका को पांचवां झटका दे दिया है। 120 के स्कोर पर आधी प्रोटियाज टीम ढेर हो गई है।
November 14, 11:32
लंच ब्रेक तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 100 के पार
कोलकाता में लंच का समय हो गया है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 105 रन है। वियान मुल्डर 22, जबकि टोनी डीजॉर्जी 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
November 14, 10:55
साउथ अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा
कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका दे दिया है। कुलदीप ने अपने पहले ही ओवर में प्रोटियाज कप्तान टेम्बा बावुमा को क्लीन बोल्ड कर दिया।
November 14, 10:29
बुमराह ने दोनों ओपनरों को पवेलियन भेजा
जसप्रीत बुमराह ने लगातार ओवरों में दोनों साउथ अफ्रीकी ओपनरों को पवेलियन भेज दिया है। रायन रिकलटन को क्लीन बोल्ड करने के बाद उन्होंने एडन मारक्रम को विकेट के पीछे लकपवाया। साउथ अफ्रीका का स्कोर 62/2 हो गया है।
November 14, 09:49
पिच से मिल रही असमान उछाल
साउथ अफ्रीकी ओपनर एडन मारक्रम और रायन रिकलटन ने पहले 4 ओवर में 17 रन जरूर जोड़ लिए हैं लेकिन असमान उछाल से वे परेशान हैं।
November 14, 09:31
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत - यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
साउथ अफ्रीका - एडन मारक्रम, रायन रिकलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, टोनी डीजॉर्जी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसान, साइमन हार्मर, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज
November 14, 09:27
साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान शुभमन गिल एक और टॉस हार गए हैं। साउथ अफ्रीका को सिक्के का साथ मिला है। उसने पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।