logo

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

भारत ने जीती सीरीज, यशस्वी ने ठोका शतक, कोहली-रोहित के बल्ले से निकली फिफ्टी

भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज जीत ली है। यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर का पहला वनडे शतक लगाकर टीम इंडिया की जीत आसान बनाई।

Yashasvi Jaiswal ODI Century

शतक लगाने के बाद जोश में यशस्वी जायसवाल, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार (6 दिसंबर) को विशाखापट्टनम में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीकी टीम को 9 विकेट से धो दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है। 

 

साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाजों की मददगार पिच पर 271 रन का टारगेट दिया था, जिसे भारत ने 1 विकेट खोकर 39.5 ओवर में ही चेज कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 121 गेंद में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 116 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक रहा। सीरीज में दो सेंचुरी जड़ चुके विराट कोहली ने 45 गेंद में 144.44 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 65 रन ठोके, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इससे पहले रोहित शर्मा ने 73 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 75 रन बनाए। 

 

टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी प्रोटियाज टीम 47.5 ओवर में 270 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। क्विंटन डीकॉक ने 89 गेंद में 106 रन की बेहतरीन पारी खेली लेकिन उनके अलावा कोई साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज नहीं चल पाया। कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 41 रन देकर 4 विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 4 विकेट लिए, जिससे भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को छोटे स्कोर पर ढेर करने में सफल हुई।

 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका लाइव अपडेट:-

Live Updates

2025-12-06T20:46

भारत ने साउथ अफ्रीका को रौंदा

भारतीय टीम ने विशाखापट्टनम में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से धो दिया है। यशस्वी जायसवाल के शतक और रोहित शर्मा-विराट कोहली के अर्धशतकों की मदद से टीम इंडिया ने 271 रन का टारगेट 1 विकेट खोकर 39.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3 मैचों की यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है।

2025-12-06T20:21

यशस्वी की पहली ODI सेंचुरी

यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ दिया है। यह उनके वनडे करियर की पहली सेंचुरी है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने 111 गेंद ली। यशस्वी इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

2025-12-06T20:01

यशस्वी शतक के करीब

यशस्वी जायसवाल 90 के पार पहुंच गए हैं। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 194 रन है। टीम इंडिया जीत से 77 रन दूर है। विराट कोहली 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2025-12-06T19:41

रोहित शर्मा 75 रन की पारी खेलकर आउट

रोहित शर्मा स्लॉग स्वीप खेलने के प्रयास में केशव महाराज का शिकार बन गए हैं। रोहित 73 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 75 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ 155 रन की ओपनिंग साझेदारी की। यशस्वी भी अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। अब विराट कोहली बैटिंग करने आए हैं।

2025-12-06T19:13

रोहित शर्मा ने ठोका अर्धशतक

रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 54 गेंद में अपने वनडे करियर की 61वीं हाफ सेंचुरी पूरी की। रोहित ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली है। यशस्वी 65 गेंद में 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 102 रन है।

2025-12-06T18:35

रोहित-यशस्वी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर बगैर किसी नुकसान के 54 रन है।

2025-12-06T17:53

भारत की बैटिंग शुरू

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर उतर गए हैं। टीम इंडिया इस रन चेज में अपनी ओपनिंग जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद कर रही होगी। खासकर यशस्वी जायसवाल पर निगाहें हैं।

2025-12-06T17:13

भारत को मिला 271 रन का टारगेट

साउथ अफ्रीका की पारी 47.5 ओवर में 270 रन पर सिमट गई है। प्रसिद्ध कृष्णा ने ऑटनील बार्टमैन को क्लीन बोल्ड कर उसकी पारी खत्म की। मुकाबले में प्रसिद्ध का यह चौथा विकेट रहा। कुलदीप यादव ने भी 4 विकेट झटके। भारत को सीरीज जीतने के लिए 271 रन बनाने हैं।

2025-12-06T16:58

साउथ अफ्रीका ऑलआउट होने के करीब

कुलदीप यादव ने लगाता ओवरों में दो विकेट लेकर साउथ अफ्रीका का स्कोर 258/9 कर दिया है। ऑटनील बार्टमैन और केशव महाराज क्रीज पर हैं।

2025-12-06T16:31

साउथ अफ्रीका की पारी बिखरी

क्विंटन डीकॉक के आउट होते ही साउथ अफ्रीका की पारी बिखर गई है। कुलदीप यादव ने डेवाल्ड ब्रेविस (29) और मार्को यानसन (17) को एक ही ओवर में पवेलियन भेज दिया है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 235/7 हो गया है।

2025-12-06T16:17

शतक लगाकर डीकॉक OUT

क्विंटन डीकॉक बेहतरीन शतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने क्लीन बोल्ड किया। डीकॉक ने 89 गेंद में 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 106 रन बनाए। उनका विकेट 199 के कुल स्कोर पर गिरा। अब क्रीज पर डेवाल्ड ब्रेविस और मार्को यानसन हैं।

2025-12-06T15:38

डीकॉक ने ठोका शतक

क्विंटन डीकॉक ने छक्के के साथ स्टाइल में अपने वनडे करियर का 23वां शतक पूरा किया है। भारत के खिलाफ डीकॉक की यह सातवीं ODI सेंचुरी है। साउथ अफ्रीकी टीम चाहेगी कि वह कम से कम 40वें ओवर तक टिके रहें।

2025-12-06T15:32

प्रसिद्ध कृष्णा ने एक ओवर में झटके 2 विकेट

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने चौथे ओवर में दो विकेट लेकर साउथ अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर को झकझोर दिया है। प्रसिद्ध ने पहले मैथ्यू ब्रीत्जके (24) को LBW आउट किया और फिर एडन मारक्रम (1) को विराट कोहली के हाथों लपवाकर ओवर का बेहतरीन अंत किया। 29 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 170/4 हो गया है। क्विंटन डीकॉक 94 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ देने डेवाल्ड ब्रेविस आए हैं।

2025-12-06T15:00

जडेजा ने दिलाई दूसरी सफलता

रवींद्र जडेजा ने टेम्बा बावुमा (48) को विराट कोहली के हाथों लपकवा दिया है। 114 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका लगा है।

2025-12-06T14:45

डीकॉक का अर्धशतक

क्विंटन डीकॉक ने 42 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 16वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर छक्का जड़कर अपने वनडे करियर का 33वां पचासा पूरा किया।

2025-12-06T14:30

LIVE: डीकॉक-बावुम के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

साउथ अफ्रीका ने पावरप्ले खत्म होने के बाद गियर बदल लिए हैं। क्विंटन डीकॉक और टेम्बा बावुम के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। डीकॉक 36 गेंद में 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं कप्तान बावुमा 44 गेंद में 28 रन पर हैं। 14 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 72/1 है।

2025-12-06T02:22

टीम इंडिया की बेहतरीन गेंदबाजी

भारतीय टीम ने गेंद के साथ बेहतरीन शुरुआत की है। अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में रायन रिकलटन का विकेट निकाला। इसके बाद क्विंटन डीकॉक और टेम्बा बावुमा ने पावरप्ले में और कोई विकेट नहीं गिरने दिया लेकिन वे खुलकर नहीं खेल पाए हैं। पावरप्ले की समाप्ति के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 42 रन है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap