logo

ट्रेंडिंग:

धर्मशाला में भारत ने साउथ अफ्रीका को रौंदा, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट रौंदकर 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया की जीत के हीरो अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और अभिषेक शर्मा रहे।

Abhishek Sharma Shubman Gill IND vs SA T20

शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारत ने धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है। टीम इंडिया ने 118 रन का टारगेट 16.5 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में 35 रन की पारी खेलकर भारतीय टीम की जीत आसान बनाई। इससे पहले अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा की कातिलाना गेंदबाजी से भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 117 रन पर ढेर कर दिया था। प्रोटियाज टीम की ओर से सिर्फ कप्तान एडन मारक्रम ही चल पाए।

 

मारक्रम ने 46 गेंद में 61 रन की पारी खेली। टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप-हर्षित के अलावा वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे के खाते 1-1 विकेट रहे। शिवम दुबे ने बल्ले से 4 गेंद में नाबाद 10 रन भी बनाए। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म जारी रहा। गिल और सूर्या आसान मैच में भी अपना विकेट गंवा बैठे।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका लाइव अपडेट:

 

Live Updates

2025-12-14T22:16

भारत ने 25 गेंद शेष रहते जीता मुकाबला

शिवम दुबे ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का और फिर अगली गेंद पर चौका जड़कर भारत को 7 विकेट से धमाकेदार जीत दिला दी है। टीम इंडिया ने 118 रन का टारगेट 25 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है।

2025-12-14T22:08

टीम इंडिया जीत की दहलीज पर

छोटे रन चेज में भारतीय टीम ने 3 विकेट गंवा दिए हैं। शुभमन गिल (28) के आउट होने के बाद क्रीज पर आए सूर्यकुमार यादव (12) भी चलते बने। भारतीय टीम जीत से 9 रन दूर है।

2025-12-14T21:21

35 रन की आतिशी पारी खेलकर अभिषेक OUT

अभिषेक शर्मा 18 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कॉर्बिन बॉश की गेंद पर साउथ अफ्रीकी कप्तान एडन मारक्रम ने बेहतरीन कैच लपका। अभिषेक ने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए। आउट होने से पहले उन्होंने शुभमन गिल के साथ मिलकर 60 रन की ओपनिंग साझेदारी की।

2025-12-14T21:02

अभिषेक-शुभमन ने दिलाई धमाकेदार शुरुआत

भारतीय टीम ने रन चेज में धमाकेदार शुरुआत की है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने 9 गेंद में ही 22 रन बटोर लिए हैं।

2025-12-14T20:41

117 पर सिमटी साउथ अफ्रीका की पारी

एडन मारक्रम की कप्तानी पारी के बावजूद साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवर खेलकर 117 रन ही बना पाई है। पारी की आखिरी गेंद पर उसकी पारी सिमट गई है। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव सभी ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे की झोली में 1-1 विकेट रहे। टीम इंडिया को सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करने के लिए 118 रन बनाने हैं।

2025-12-14T20:39

अकेले पड़े मारक्रम

एडन मारक्रम 46 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनके अलावा कोई साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज नहीं चल पाया। प्रोटियाज टीम ऑलआउट होने के करीब है।

2025-12-14T19:59

आधी साउथ अफ्रीकी पारी सिमटी

हार्दिक पंड्या के बाद अब शिवम दुबे ने विकेट झटक लिया है। भारतीय गेंदबाज धर्मशाला में कहर बरपा रहे हैं। 50 रन के अंदर साउथ अफ्रीका की आधी पारी सिमट गई है। कप्तान एडन मारक्रम (28) एक छोर पर खड़े हैं लेकिन सामने से लगातार विकेट गिरते जा रहे हैं।

2025-12-14T19:46

हार्दिक पंड्या ने लिया 100वां टी20I विकेट

पावरप्ले खत्म होने के बाद गेंदबाजी अटैक पर आए हार्दिक पंड्या ने ट्रिस्टन स्टब्स (9) को विकेट के पीछे लपकवा दिया है। इसके साथ ही हार्दिक ने टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह तीसरे भारतीय गेंदबाज बने।

2025-12-14T19:21

साउथ अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा

हर्षित राणा ने साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका दे दिया है। डेवाल्ड ब्रेविस (2) उनकी गेंद को अपने विकेटों पर खेल बैठे। 7 रन पर प्रोटियाज टीम के 3 विकेट गिर गए हैं।

2025-12-14T19:14

साउथ अफ्रीका को लगे दो झटके

अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने शुरुआती दो ओवरों में ही साउथ अफ्रीका के दोनों ओपनरों को पवेलियन भेज दिया है। अर्शदीप ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स (0) को चलता किया तो हर्षित ने अगले ओवर में क्विंटन डीकॉक (1) का शिकार किया। अब क्रीज पर कप्तान एडन मारक्रम और डेवाल्ड ब्रेविस हैं।

2025-12-14T19:03

धर्मशाला में खेल शुरू

धर्मशाला में खेल शुरू हो गया है। क्विंटन डीकॉक और रीजा हेंड्रिक्स ओपनिंग करने आए हैं। पहला ओवर अर्शदीप सिंह डाल रहे हैं।

2025-12-14T06:33

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-XI

क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडन मारक्रम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन

2025-12-14T06:33

भारत की प्लेइंग-XI

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

2025-12-14T06:33

बुमराह-अक्षर बाहर

टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल यह मैच नहीं खेल रहे हैं। बुमराह-अक्षर की जगह हर्षित राणा और कुलदीप यादव की प्लेइंग-XI में एंट्री हुई है।

2025-12-14T06:33

सूर्या ने चुनी बॉलिंग

धर्मशाला में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

2025-12-14T06:29

सीरीज 1-1 की बराबरी पर

5 मैचों की यह टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पहला मुकाबला 101 रन के बड़े अंतर से जीता था। साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 में जोरदार वापसी करते हुए 51 रन से जीत दर्ज की। धर्मशाला में दोनों टीमों की निगाहें बढ़त हासिल करने पर है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap