अहमदाबाद में भारत ने साउथ अफ्रीका को धोया, 3-1 से सीरीज किया अपने नाम
भारत ने साउथ अफ्रीका को 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में 30 रन से हरा दिया है। टीम इंडिया ने 232 रन बनाने के बाद प्रोटियाज टीम को 201 रन पर ही रोक दिया।

विकेट लेने के बाद साथी खिलाड़ियों संग जश्न मनाते वरुण चक्रवर्ती, Photo Credit: PTI
भारत ने अहमदाबाद में खेले गए पांचवें टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 30 रन से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव ब्रिगेड ने सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया है।
टीम इंडिया ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए हार्दिक पंड्या (25 गेंद में 65 रन) और तिलक वर्मा (42 गेंद में 73 रन) की आतिशी पारियों की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 231 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 118 रन बना लिए थे। प्रोटियाज टीम लक्ष्य की ओर मजबूती से बढ़ रही थी लेकिन जसप्रीत बुमराह ने ड्रिक्स के बाद क्विंटन डीकॉक (35 गेंद 65 रन) का विकेट लेकर उसे बड़ा झटका दिया।
अगले ओवर यानी 12वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या ने डेवाल्ड ब्रेविस (17 गेंद में 35 रन) को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों लपकवाकर साउथ अफ्रीकी टीम की पारी पटरी से उतार दी। एडन मारक्रम की कप्तानी वाली टीम इन झटकों से कभी उबर ही नहीं पाई और 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन तक ही पहुंच सकी। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 53 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।
https://twitter.com/BCCI/status/2002071303642362155
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, लाइव अपडेट:
Live Updates
2025-12-19T23:03
भारत ने 30 रन से जीता मुकाबला
भारतीय टीम ने 30 रन पांचवां टी20 मुकाबला जीत लिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया है। 232 रन के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम 201 रन तक ही पहुंच पाई।
2025-12-19T22:42
भारत सीरीज जीत के करीब
भारत ने 177 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका के 8 विकेट गिरा दिए हैं। टीम इंडिया सीरीज से महज 2 विकेट दूर है। साउथ अफ्रीका को सीरीज ड्रॉ कराने के लिए 23 गेंद में 55 रन की जरूरत है लेकिन उनका कोई बड़ा बल्लेबाज क्रीज पर नहीं है। कॉर्बिन बॉश सिर्फ हार का अंतर ही कम कर सकते हैं।
2025-12-19T22:24
साउथ अफ्रीका आधी टीम सिमटी
अहमदाबाद में मैच पलट गया है। वरुण चक्रवर्ती ने दो गेंद में दो विकेट लेकर मैच का रुख टीम इंडिया की ओर झुका दिया है। 135 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका की आधी टीम सिमट गई है। अब सिर्फ डेविड मिलर ही बचे हैं। उनका साथ देने जॉर्ज लिंडे आए हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/2002060924589666410
2025-12-19T22:14
टीम इंडिया का जोरदार कमबैक
जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने दो सेट बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक (65) और डेवाल्ड ब्रेविस (31) को पवेलियन भेज भारतीय टीम की वापसी करवा दी है। 11.1 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 122/3 हो गया है। अब क्रीज पर दो नए बल्लेबाज कप्तान एडन मारक्रम और डेविड मिलर हैं।
2025-12-19T21:44
वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई पहली सफलता
वरुण चक्रवर्ती पावरप्ले के बाद गेंदबाजी अटैक पर आए और उन्होंने रीजा हेंड्रिक्स का विकेट झटक लिया है। हेंड्रिक्स 12 गेंद में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 27 गेंद में 48 रन बनाकर खेल रहे क्विंटन डीकॉक का साथ देने डेवाल्ड ब्रेविस आए हैं।
2025-12-19T21:40
साउथ अफ्रीका की बेजोड़ शुरुआत
भारत के विशाल स्कोर के जवाब में साउथ अफ्रीका ने भी विस्फोटक शुरुआत की है। क्विंटन डीकॉक और रीजा हेंड्रिक्स की ओपनिंग जोड़ी ने पावरप्ले में 67 रन बटोर लिए हैं। मैच पूरी तरह से खुल गया है।
2025-12-19T20:56
भारत ने दिया 232 रन का टारगेट
हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा की तूफानी पारियों की मदद से भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 231 रन का स्कोर खड़ा किया है। हार्दिक ने 25 गेंद में 65 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले। तिलक वर्मा ने 42 गेंद में 73 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। ये दोनों बल्लेबाज आखिरी ओवर में आउट हुए।
2025-12-19T20:35
हार्दिक पंड्या का तूफानी अर्धशतक
हार्दिक पंड्या ने 16 गेंद में अर्धशतक ठोक दिया है। टी20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय बल्लेबाजी की यह दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। 17 ओवर में भारत का स्कोर 195/3 है। तिलक वर्मा भी अर्धशतक पूरा कर चुके हैं।
2025-12-19T20:17
हार्दिक-तिलक ने संभाला मोर्चा
हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की चौतरफा धुनाई कर रहे हैं। 14 ओवर में भारत का स्कोर 158 रन हो गया है। हार्दिक 7 गेंद में 31 रन पर हैं। तिलक 27 गेंद में 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। सूर्यकुमार यादव फिर सस्ते में आउट हो गए। उन्होंने 7 गेंद में सिर्फ 5 रन बनाए।
2025-12-19T20:00
अच्छी शुरुआत के बाद अभिषेक-सैमसन OUT
अभिषेक शर्मा 21 गेंद में 34 रन बनाकर पावरप्ले के आखिरी ओवर में आउट हो गए थे। इसके बाद संजू सैमसन ने तिलक वर्मा के साथ मोर्चा संभाला लेकिन संजू 10वें ओवर की पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। संजू सैमसन ने 22 गेंद में 37 रन बनाए। भारत का स्कोर 97/2 हो गया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव बैटिंग करने आए हैं।
2025-12-19T19:29
सैमसन-अभिषेक ने जमाया रंग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने 5 ओवर के अंदर अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है।
2025-12-19T19:22
भारत की ताबड़तोड़ शुरुआत
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने टीम इंडिया को तेज तर्रार शुरुआत दिलाई है। दोनों ने 4 ओवर में 41 रन बटोर लिए हैं। अभिषेक 13 गेंद में 19 रन पर हैं। वहीं सैमसन 11 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
2025-12-19T19:19
सैमसन ने पूरे किए 1000 टी20I रन
संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर छ्क्का जड़कर इस आंकड़े को पार किया।
https://twitter.com/BCCI/status/2002011970095161783
2025-12-19T19:02
भारत की बैटिंग शुरू
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर आ गए हैं। संजू सैमसन पर निगाहें हैं। उन्हें लंबे समय बाद ओपनिंग करने का मौका मिला है।
2025-12-19T18:53
शुभमन की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जानकारी दी है कि शुभमन गिल को लखनऊ में नेट्स बल्लेबाजी के दौरान पैर में चोटिल लगी थी, जिसके चलते वह अहमदाबाद में खेले जा रहे इस मुकाबले में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
https://twitter.com/BCCI/status/2002002794103132199
2025-12-19T18:32
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-XI
क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडन मारक्रम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन
2025-12-19T18:32
भारत की प्लेइंग-XI
भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
2025-12-19T18:35
संजू को मिला मौका
शुभमन गिल चोटिल हैं। उनकी जगह संजू सैमसन खेल रहे हैं। इस सीरीज में यह उनका पहला मैच होगा। जसप्रीत बुमराह भी टीम में लौट आए हैं।
2025-12-19T18:32
साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी टीम इंडिया पहले बैटिंग करते नजर आएगी। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम पहले बैटिंग ही करना चाहते थे।
2025-12-19T18:27
शुभमन गिल पर रहेंगी निगाहें
भारतीय टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल के चोटिल होने की खबरें है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गिल को लखनऊ में प्रैक्टिस के दौरान पैर के अंगूठे में चोट लगी थी, जिसके चलते उनका अहमदाबाद में खेलना मुश्किल है।
2025-12-19T18:14
सूर्या ब्रिगेड जीतेगी सीरीज?
भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। लखनऊ में पिछला मुकाबला धुंध और खराब AQI के कारण रद्द हो गया था। टीम इंडिया आज अहमदाबाद में सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।
https://twitter.com/BCCI/status/2001997191175368828
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap



