logo

मूड

ट्रेंडिंग:

श्रीलंका के सोनल दिनुषा ने पांचवें दिन भारत का निकाला दम, ड्रॉ हुआ कोलंबो टेस्ट

श्रीलंका ने कोलंबो टेस्ट ड्रॉ करा लिया है। भारतीय टीम मुकाबले के आखिरी दिन सिर्फ 3 ही विकेट ले सकी। सोनल दिनुषा ने दूसरी पारी में भी शतक ठोक भारत को जीत से रोक दिया।

Sonal Dinusha India vs Sri Lanka 2nd Test

कोलंबो टेस्ट के पांचवें दिन सोनल दिनुषा से बात करते ऋषभ पंत, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने कोलंबो टेस्ट में साहसिक पारी खेल भारत को जीत से महरूम कर दिया है। इस 25 साल के खिलाड़ी ने मुकाबले के पांचवें और आखिरी दिन (27 अगस्त) भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए 264 गेंद में नाबाद 133 रन ठोके, जिससे श्रीलंका ने मुकाबला ड्रॉ करा लिया। भारत ने सीरीज 1-0 से अपने नाम की।

 

फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम ने चौथे दिन स्टंप्स तक 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए थे। उसके पास महज 16 रन की बढ़त थी। माना जा रहा था कि टीम इंडिया आखिरी दिन श्रीलंका के बाकी बचे 4 विकेट जल्दी चटकाकर आसानी से जीत हासिल कर लेगी लेकिन दिनुषा अड़ गए। उन्होंने 7 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और शतक जड़ दिया। मुकाबले का यह उनका दूसरा शतक रहा। उन्होंने पहली पारी में 103 रन बनाए थे। 

 

दिनुषा ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजों को खूब थकाया। आखिर में जब टीम इंडिया दूसरी पारी में श्रीलंका को ऑलआउट नहीं कर सकी और फिर दोनों टीमों ने हाथ मिला लिया। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 429 रन बनाए। 

 

स्टोरी अपडेट की जा रही है...

 


और पढ़ें