logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs SL: टीम इंडिया की पहली बैटिंग, कुलदीप यादव बाहर... सारांश जैन का डेब्यू

भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिला है। श्रीलंका की ओर से कामिल मिशारा और पसिंदु सूरियाबंदारा अपने टेस्ट करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

Shubman Gill Dhananjaya de Silva IND vs SL 2nd Test

कोलंबो में टॉस के दौरान धनंजय डी सिल्वा और शुभमन गिल, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। कुलदीप यादव को बाहर बैठाया गया है। उनकी जगह सारांश जैन को मौका मिला है। सारांश अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें रवींद्र जडेजा ने डेब्यू कैप सौंपी।

 

श्रीलंका की ओर से कामिल मिशारा और पसिंदु सूरियाबंदारा अपने टेस्ट करियर की शुरुआत कर रहे हैं। सूरियाबंदारा यह फुल डेब्यू होगा। उन्होंने गॉल में कन्कशन सबस्टिट्यूट के तौर पर आधिकारिक डेब्यू किया था।

 

यह भी पढ़ें: महिला हॉकी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी भारतीय टीम? समीकरण समझिए

2-3 दिन तक पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी - गिल

भारतीय कप्तान गिल ने टॉस पर कहा कि गॉल की तुलना में पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। गिल ने बताया, 'यह पिच गाले की तुलना में ज्यादा सख्त और बेहतर लग रही है। शुरुआती 2-3 दिन तक बल्लेबाजी के लिए यह बहुत अच्छी विकेट रहेगी।' 

 

श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने गॉल में हार के बाद कहा था कि टॉस का भी अहम रोल रहा। उस मुकाबले में भी भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की थी। SSC में टॉस हारने के बाद डी सिल्वा ने बताया कि यहां पहले गेंदबाजी करने में कोई दिक्कत नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: 'मेरा काम ट्रॉफी जीतना, व्यूज या लाइक्स देखना नहीं...' आलोचकों को गंभीर का जवाब

भारत की निगाहें क्लीन स्वीप पर

टीम इंडिया ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में 165 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। अब उसकी निगाहें सीरीज का दूसरे और आखिरी टेस्ट जीत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में चौथा स्थान हासिल करने पर है। दूसरी तरफ श्रीलंकाई टीम सीरीज को ड्रॉ कराने के इरादे से उतरी है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

श्रीलंका - लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, पसिंदु सूरियाबंदारा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा

 

भारत - केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

Related Topic:#India vs Sri Lanka

और पढ़ें