भारत और श्रीलंका बीच गॉल में खेले जा रहे टेस्ट मैच में पहले दो दिन में बारिश के कारण 116 ओवर ही फेंके जा सके हैं। रुक-रुक हो रही बारिश के चलते कई बार खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाना पड़ रहा है। कल पूरा पहला सेशन धुल गया था। दूसरे सेशन में भी खेल शुरू होने में देरी हुई थी। पूरे दिन में सिर्फ 43 ओवर का ही खेल हो सका, जबकि पहले दिन 73 ओवर फेंके गए थे।
भारतीय टीम ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बनाए हैं। आज (17 अगस्त) तीसरे दिन का खेल होने वाला है और अभी तक एक पारी पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा है। जानिए आज मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय मेंस टीम का विजयी आगाज लेकिन टेंशन किस बात की है?
गॉल में आज भी होगी बारिश?
जी हां। तीसरे दिन के खेल पर भी बारिश का काफी खतरा है। खेल के बिना रुकावट के नहीं हो सकेगा। दिन भर बारिश होने की 83 फीसदी संभावना है। AccuWeather के अनुमान के मुताबिक, स्थानीय समय अनुसार, सुबह 10 बजे बारिश की संभावना 51 फीसदी है। 11 बजे बारिश का अनुमान 47 प्रतिशत है। दोपहर के समय भी बारिश का खतरा बना रहेगा। दोपहर 12 बजे बारिश की संभावना 44 फीसदी और 1 बजे 48 फीसदी हैं। बारिश का खतरा दोपहर 2 बजे सबसे ज्यादा लगभग 52 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है।
आखिरी सेशन में बारिश की संभावना कम है। दोपहर 3 बजे बारिश की संभावना 45 फीसदी है और शाम 5 बजे तक यह घटकर 34 फसीदी तक हो सकती है। गॉल में आज तापमान 29°C के आसपास है। उमस बहुत ज्यादा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs SL: देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, द्रविड़-पुजारा के क्लब में ली एंट्री
मैच का क्या है हाल?
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम 460 रन बना चुकी है। क्रीज पर कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में आखिरी जोड़ी है। देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक रहा। केएल राहुल ने 82, जबकि ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाए।
यशस्वी जायसवाल
32 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण रूप से रन आउट हो गए थे।
ऋषभ पंत
(29) एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। कप्तान
शुभमन गिल
16 रन ही बना पाए। श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने 4, केशरा नुवांथा ने 3 विकेट झटके हैं। तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के खाते में 1 विकेट है।