logo

मूड

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

IND vs WI Live: संजू सैमसन OUT, भारत को लगा पहला झटका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला इंदौर में है। कैरेबियाई कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। भारतीय टीम 2 बदलाव के साथ उतरी है।

Sanju Samson T20 World Cup

संजू सैमसन, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी भारतीय टीम को एक बार फिर पहले बल्लेबाजी करनी होगी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम में 2 बदलाव किया है। शिवम दुबे की जगह नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं। वहीं कुलदीप यादव को प्रिंस यादव ने रिप्लेस किया है।

 

कैरेबियाई टीम में भी दो बदलाव है। रोमारियो शेफर्ड पूरी तरह से फिट नहीं थे। ऐसे में उन्हें आराम दिया गया है, जबकि अकील हुसैन ड्रॉप हो गए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की जगह क्वेंटिन सैम्पसन और कीमो पॉल को मौका मिला है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। दोनों टीमें बढ़त बनाने के इरादे के साथ उतरी हैं। पढ़िए पल-पल का अपडेट। 

भारत बनाम वेस्टइंडीज, तीसरा टी20 लाइव अपडेट:

7:11 pm

संजू सैमसन OUT

शमार जोसेफ ने संजू सैमसन का विकेट झटक लिया है। संजू 6 गेंद खेलकर 3 रन ही बना सके। भारत को 7 रन के स्कोर पर पहला झटका लग गया है।

7:02 pm

भारत की बैटिंग शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। संजू सैमसन स्ट्राइक ले रहे हैं, जबकि अभिषेक शर्मा दूसरे छोर पर खड़े हैं। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज पहला ओवर लेकर आए हैं।

6:57 pm

शाई होप को मिल रहा है सिक्के का साथ

कैरेबियाई कप्तान शाई होप ने लगातार दूसरे मैच में टॉस जीता है।

6:54 pm

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह

वेस्टइंडीज - शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती

6:54 pm

वेस्टइंडीज ने जीता टॉस

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया है।

Related Topic:#India vs West Indies

और पढ़ें