LIVE NOW
LIVE: अभिषेक OUT... संजू की धुआंधार बल्लेबाजी जारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। कैरेबियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी टीम इंडिया पहले बैटिंग कर रही है। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

संजू सैमसन, Photo Credit: BCCI/X
7:20 pm
अभिषेक आउट
रोस्टन चेज ने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा का विकेट झटक लिया है। अभिषेक 12 गेंद में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत का स्कोर 42/1 हो गया है। ईशान किशन बैटिंग करने आए हैं।
7:15 pm
3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 35 रन
संजू-अभिषेक की जोड़ी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बैटिंग करते हुए 3 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 35 रन तक पहुंचा दिया है।
7:07 pm
संजू-अभिषेक ने पहले ओवर में बटोरे 10 रन
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने पहला ओवर लेकर आए अकील हुसैन के खिलाफ 10 रन बटोरे। अभिषेक ने ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा।
6:50 pm
वेस्टइंडीज की टीम में एक बदलाव
वेस्टइंडीज ने मोती को खिलाया
https://twitter.com/BCCI/status/2108544613434933688
6:49 pm
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह
वेस्टइंडीज - शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ
6:47 pm
भारतीय टीम बिना बदलाव के उतरी
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बैटिंग करने के लिए बुलाया है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि टीम में कोई बदलाव नहीं है। यानी वैभव सूर्यवंशी को भारत में पहला इंटरनेशनल मैच खेलने का अभी और इंतजार करना होगा।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




