logo

मूड

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

IND vs WI Live: हैदराबाद में पहले बॉलिंग करेगा भारत, वैभव को फिर नहीं मिला मौका

IND vs WI 4th T20 Live: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

Vaibhav Sooryavanshi Ishan Kishan

वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रेयस ने बताया कि टीम में कोई बदलाव नहीं है। यानी युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी आज भी नहीं खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज की टीम 2 बदलाव के साथ उतरी है।

 

टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। हैदराबाद में उसकी निगाहें सीरीज पर कब्जा जमाने पर है। दूसरी तरफ कैरेबियाई टीम की फिर से बराबरी हासिल करने की फिराक में होगी। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

भारत बनाम वेस्टइंडीज, लाइव अपडेट:

6:38 pm

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह

वेस्टइंडीज - शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), जेवेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती

6:32 pm

पहले बॉलिंग करेगी टीम इंडिया

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के उतरी है।

6:11 pm

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में अब तक बेंच पर ही नजर आए हैं। इससे पहले उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी टी20 सीरीज में भी खेलने का मौका नहीं मिला था। अगर आज वह खेलते हैं तो यह भारत में उनका पहला इंटरनेशनल मैच होगा।

6:08 pm

घर में भारत की लगातार 11वीं सीरीज जीत पर निगाहें

टीम इंडिया आज जीत दर्ज करती है तो वह सीरीज अपने नाम कर लेगी। यह घर में भारतीय टीम की लगातार 11वीं टी20 सीरीज जीत होगी।

6:05 pm

कुछ ही देर में होगा टॉस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज चौथा टी20 मैच खेला जाना है। 6:30 बजे टॉस का सिक्का उछलेगा, जबकि 7 बजे पहली गेंद डाली जाएगी। पल-पल के अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

Related Topic:#India vs West Indies

और पढ़ें