logo

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

IND vs ZIM Live Score: ईशान किशन आउट, अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारतीय टीम सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे से भिड़ रही है। पढ़िए चेन्नई से पल-पल का अपडेट।

Abhishek Sharma Sanju Samson

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने दूसरे सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम का सामना जिम्बाब्वे से हो रहा है। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के लिए यह 'करो या मरो' वाला मैच है। भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों बड़ी हार के बाद इस मुकाबले में हर हाल में जीत की जरूरत है। दूसरी तरफ जिम्बाब्वे का भी यह हाल है। सिकंदर रजा की कप्तानी वाली टीम भी 2 पॉइंट्स की फिराक में है।

 

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। टीम इंडिया दो बदलाव के साथ उतरी है। वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह की जगह अक्षर पटेल और संजू सैमसन खेल रहे हैं। पल-पल के अपडटे के लिए बने रहिए हमारे साथ।

भारत बनाम जिम्बाब्वे, लाइव अपडेट:-

Live Updates

2026-02-26T19:53

अभिषेक की फिफ्टी

अभिषेक शर्मा ने 26 गेंद में पचासा जड़ दिया है। भारत का स्कोर 10 ओवर के बाद 109/1 है।

2026-02-26T19:37

पावरप्ले की समाप्ति पर भारत 80/1

संजू सैमसन के आउट होने के बाद भी अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने रन गति कम नहीं होने दी है। पावरप्ले की समाप्ति तक टीम इंडिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 80 रन है।

2026-02-26T19:22

संजू सैमसन OUT

संजू सैमसन टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत देने के बाद आउट हो गए हैं। ब्लेसिंग मुजारबानी ने उन्हें डीप मिडविकेट पर लपकवा दिया है। संजू 15 गेंद में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन नंबर-3 पर आए हैं।

2026-02-26T19:18

संजू-अभिषेक ने काटा गदर

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है। 3 ओवर में ही भारत का स्कोर 46 पहुंच गया है। संजू 13 गेंद में 23 रन पर हैं, जबकि अभिषेक 6 गेंद में 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2026-02-26T19:03

भारत की बल्लेबाजी शुरू

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने उतरे हैं। यानी ईशान किशन नंबर-3 पर आएंगे। पहले ओवर की समाप्ति पर टीम इंडिया का स्कोर बगैर किसी नुकसान के 13 रन है।

2026-02-26T18:37

जिम्बाब्वे की प्लेइंग-XI

तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रायन बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड एनगारवा

2026-02-26T18:37

भारत की प्लेइंग-XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

2026-02-26T18:34

भारत की पहले बैटिंग

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी टीम इंडिया पहले बैटिंग करती नजर आएगी।

2026-02-26T18:26

भारत के लिए अच्छी खबर

अहमदाबाद से टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आ रही है। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया है। साउथ अफ्रीका की जीत से भारत की सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है। अब भारतीय टीम को अपने बचे हुए दो मुकाबले जीतने होंगे और उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। नेट रन रेट वाला पेच खत्म हो गया है।

2026-02-26T18:24

भारत की संभावित प्लेइंग-XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह/तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

2026-02-26T18:10

अक्षर पटेल खेलेंगे या नहीं?

टीम इंडिया ने पिछले मुकाबले में उप-कप्तान अक्षर पटेल को बाहर रखा था। जिम्बाब्वे के सामने उन्हें मौका मिलता है या नहीं, इस पर सभी की नजरें हैं।

2026-02-26T17:53

संजू सैमसन को मिलेगा मौका?

प्रैक्टिस सेशन में भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ के सदस्य संजू सैमसन के साथ काफी करीब से काम करते देखे गए थे, जिससे अटकलें तेज हैं कि संजू को जिम्बाब्वे के खिलाफ मौका मिल सकता है। उनके आने से तिलक वर्मा या रिंकू सिंह को बाहर जाना होगा।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap