logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारत की झोली में लगातार दो गोल्ड, हर्ष और अस्मिता ने जीता सोना

भारत के हर्ष सिंह और अस्मिता डे ने अपने-अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर नया इतिहास रच दिया।

Commonwealth Games Glasgow

हर्ष सिंह और अस्मिता डे।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय जूडो खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया है। भारत के हर्ष सिंह और अस्मिता डे ने अपने-अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर नया इतिहास रच दिया। दोनों की उम्र 23 साल है। इसके अलावा भारत की यामिनी मौर्य भी फाइनल में पहुंच गई है, ऐसे में भारत के खाते में रजत पदक पक्का हो गया है।

 

अस्मिता डे ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में फाइनल में खेलते हुए कनाडा की हेडी क्वाच को रोमांचक मुलाबले में हरा दिया और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही अस्मिता डे कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो का स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: CWG 2026 में ब्रॉन्ज जीतने वाली सीमा कलिरामना कौन हैं?

 

हर्ष ने ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को हराया

 

अस्मिता की जीत के महज 30 मिनट बाद ही भारत के हर्ष सिंह ने इतिहास रचते हुए एक और गोल्ड दिला दिया। हर्ष ने पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को हराकर गोल्ड मेडल जीता। हर्ष सिंह कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो का स्वर्ण जीतने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: किन खिलाड़ियों से उम्मीदें, मेडल टैली में कहां है भारत?

 

पीएम मोदी ने दोनों को दी बधाई

 

इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्मिता और हर्ष को बधाई दी। पीएम मोदी ने एक्स पर इस जीत को भारतीय जूडो के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा, 'गोल्ड जीतने के लिए हर्ष सिंह को बधाई। उनका जुनून और लगन उनके शानदार प्रदर्शन में साफ दिखता है। आने वाले प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'

Related Topic:#Commonwealth Games

और पढ़ें