logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CSK की टीम में बड़ा फेरबदल, डेवाल्ड ब्रेविस की अचानक हुई एंट्री

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के बीच साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। ब्रेविस चोटिल तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह की जगह लेंगे।

Dewald Brevis CSK

डेवाल्ड ब्रेविस। (Photo Credit: Dewald Brevis/Instagram)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बीच बड़ी खबर आ रही है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को साइन किया है। फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकारी दी है। ब्रेविस मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उनकी गुरजपनीत सिंह की जगह CSK में एंट्री हुई है। अनकैप्ड तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में एक विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट खाली था। ऐसे में उन्होंने गुरजपनीत के चोटिल होने पर ब्रेविस को अपनी टीम में शामिल कर लिया। 21 साल के ब्रेविस के पास 10 आईपीएल मैचों का अनुभव है। उन्होंने 2022 सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। डेवाल्ड ब्रेविस ने आईपीएल में 23 की औसत से 230 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 49 रहा है।

 

 

एबी डिविलियर्स से होती है तुलना

 

डेवाल्ड ब्रेविस ने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने 6 मैचों में 83.33 की औसत से 506 रन जड़ दिए थे। अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में किसी भी बल्लेबाज का यह बेस्ट प्रदर्शन है। उन्होंने शिखर धवन (505) का रिकॉर्ड तोड़ा था। अंडर-19 वर्ल्ड कप में ब्रेविस की बल्लेबाजी शैली को देख उनकी तुलना एबी डिविलियर्स से की जाने लगी थी। ब्रेविस ने साउथ अफ्रीका के लिए अब तक 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। आईपीएल 2025 के लिए उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 2.2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है।

 

 

CSK को मिलेगी मजबूती

 

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर अब तक अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने 7 में से 2 ही मैच जीते हैं। फिलहाल वे पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के चोट के कारण बाहर होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी टीम की कमान संभाल रहे हैं। CSK की सबसे बड़ी कमजोरी बल्लेबाजी रही है। अब डेवाल्ड ब्रेविस के जुड़ने से CSK की बैटिंग में फायर पॉवर की कमी पूरी हो सकती है।


और पढ़ें