logo

ट्रेंडिंग:

CSK ने लगाई हार की हैट्रिक, DC ने चेपॉक में 25 रन से धोया

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ CSK 184 रन के टारगेट को नहीं चेज कर पाई। महेंद्र सिंह धोनी और विजय शंकर बस हार का अंतर कम कर सके।

CSK vs DC

CSK का विकेट गिरने के बाद जश्न मनाते DC के खिलाड़ी। (Photo Credit: IPL/X)

महेंद्र सिंह धोनी के क्रीज पर रहते चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। अपने गढ़ चेपॉक में सीएसके ने लगातार दूसरा मुकाबला गंवाया। वहीं आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार तीसरी हार है। शनिवार (5 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ सीएसके 184 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 5 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी। सातवें नंबर पर उतरे धोनी 26 गेंद में 30 रन बनाए, जबकि विजय शंकर ने 54 गेंद में 69 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाज अंत तक क्रीज खड़े रहे और बस हार का ही अंतर कम कर पाए।

 

फिर फ्लॉप हुई CSK की बल्लेबाजी

 

लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले में 3 विकेट गंवा दिए। रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे की नई ओपनिंग जोड़ी 14 रन की ही साझेदारी कर सकी। रचिन 6 गेंद में 3 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स के इम्पैक्ट प्लेयर मुकेश कुमार को रिटर्न कैच देकर चलते बने। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (5) एक बार फिर छोटी गेंद पर आउट हुए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे डेवोन कॉनवे (13) को पावरप्ले के आखिरी ओवर में विपराज निगम ने निपटाया। 

 

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा तिलक वर्मा रिटायर्ड आउट विवाद, अब हार्दिक को मिला सपोर्ट

 

सीएसके शुरुआती झटकों से उबरी भी नहीं थी कि इम्पैक्ट प्लेयर शिवम दुबे (18) छक्का लगाने के बाद अगली ही गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को कैच थमा बैठे। उन्हें भी विपराज ने पवेलियन भेजा। छठे नंबर पर उतरे रवींद्र जडेजा (2) कुलदीप यादव का शिकार बने। 10.4 ओवर में 74/4 के स्कोर पर क्रीज पर उतरे धोनी से सीएसके को काफी उम्मीदें थीं। मगर उन्होंने और विजय शंकर ने अगले 5 ओवर तक बड़े हिट की कोशिश ही नहीं की। दोनों बल्लेबाजों ने आखिरी ओवरों में गियर बदलने के संकेत दिए लेकिन तब तक मैच हाथ से निकल चुका था। 25 रन से मुकाबला अपने नाम कर दिल्ली कैपिटल्स ने 15 साल बाद चेपॉक में अपना पताका फहराया।

 

केएल राहुल ने DC को बड़े स्कोर तक पहुंचाया


टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की भी अच्छी शुरुआत नहीं रही। खराब फॉर्म में चल रहे जेक फ्रेजर-मैकगर्क पहले ही ओवर में खलील अहमद का शिकार बने। फ्रेजर-मैकगर्क 5 गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल पाए। फाफु डुप्लेसी के चोटिल होने के चलते ओपनिंग करने उतरे केएल राहुल ने अभिषेक पोरेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।

 

पोरेल 20 गेंद में 33 रन की पारी खेलकर सातवें ओवर में आउट हुए। कप्तान अक्षर पटेल (21), समीर रिजवी (20) और ट्रिस्टन स्टब्स (24) ने उपयोगी योगदान दिया। केएल राहुल ने आखिरी ओवर में आउट होने से पहले 51 गेंद में 77 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। सीएसके की ओर से खलील ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट झटके। जडेजा, नूर अहमद और मथीशा पथिराना को एक-एक सफलता मिली।

 

यह भी पढ़ें: कमिंदु मेंडिस ने 1 ओवर में दोनों हाथ से की बॉलिंग, नियम क्या कहते हैं?

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap